- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Hardik Pandya thanked fans for love and support on reaching 2 million followers on Instagram
हार्दिक पांड्या ने किया फैंस का शुक्रिया
पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था।
Published On Sep 19, 2017, 08:50 AM IST
Last UpdatedSep 19, 2017, 08:50 AM IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो मेसेज पोस्ट किया है। इस मेसेज में पांड्या ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है और बताया कि उनका साथ इस खिलाड़ी के लिए क्या मायने रखता है। पांड्या सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं जो बड़ी उपलब्धि है। पांड्या ने इस वीडियो में कहा, “आज मेरे इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं, ये कमाल की बात है। आपने हमेशा मेरा साथ दिया है और हमेशा ही मुझे प्यार किया है, जब भी मुझे जरूरत थी आपने मेरा साथ दिया। मैं इसके लिए आपका शुक्रिया करना चाहूंगा। ऐसे ही मेरा साथ देते रहे हैं और उम्मीद है मैं ऐसा ही प्रदर्शन करता रहूंगा।”
पांड्या की पॉपुलेरिटी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। आईपीएल से चर्चा में आए पांड्या ने धीरे धीरे सभी फॉर्मेटों की टीम में अपनी जगह पक्की की और इस समय वह भारतीय टीम के मैच जिताऊ खिलाड़ियों में से एक हैं। पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेल गए पहले वनडे मैच में दबाव की स्थिति में 83 रनों की धमाकेदार पारी खेली। पांड्या ने एडम जम्पा के ओवर में तीन गगनचुंबी छक्के भी जड़े। बल्ले के साथ साथ गेंद से भी पांड्या का प्रदर्शन अच्छा रहा, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और ट्रेविस हेड का अहम विकेट लिया। वहीं फील्डिंग में तो वह अपना सौ प्रतिशत योगदान हमेशा ही देते हैं। [ये भी पढ़ें: फिर देखने को मिला हार्दिक पांड्या का तूफान, की छक्कों की बरसात]
मैच के बाद विराट कोहली ने भी पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया भाग्यशाली है जो हमारे पास पांड्या जैसा खिलाड़ी हैं। पांच मैचों की इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों कल कोलकाता पहुंच चुकी है। पांड्या ने ये वीडियो कोलकाता पहुंचने के बाद पोस्ट किया था।