• Home
  • News
  • India vs australia i was not scuffing up the batting mark of rishabh pant says steve smith 4328110

India vs Australia: Steve Smith बोले- मैंने Rishabh Pant के बैटिंग गार्ड को नहीं मिटाया

स्टीव स्मिथ पर आरोप लगे हैं कि सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन वह रिषभ पंत के बैटिंग गार्ड को मिटा रहे थे. स्मिथ ने इसे बेबुनियाद बताया है.

Edited By : India.com Staff |Jan 13, 2021, 11:22 AM IST

Published On Jan 13, 2021, 11:22 AM IST

Last UpdatedJan 13, 2021, 11:22 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बार फिर नए विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. बॉल टैम्परिंग में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले इस स्टार खिलाड़ी पर नया आरोप यह लग रहा है कि सिडनी टेस्ट (India vs Australia Sydney Test) मैच के 5वें और अंतिम दिन जब रिषभ पंत (Rishabh Pant) उम्दा बल्लेबाजी कर रहे थे. तब ड्रिंक्स के दौरान इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पिच पर आकर उनके लगाए बैटिंग गार्ड निशान को मिटाने की कोशिश की थी. हालांकि स्मिथ ने इन आरोपों पर ‘हैरानी और निराशा’ जताई है. उन्होंने कहा कि इससे भारत की शानदार बैटिंग की की चमक कुछ फीकी हो गई है.

स्मिथ की ऐसी कुछ वीडियो फुटेज सामने आई हैं, जिसमें वह ड्रिंक्स के दौरान बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए निशान से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं. यह सिडनी टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन के खेल का वाक्या है. यानी इसके बाद स्मिथ को या ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरना था. तो सवाल यह है कि फिर वह क्यों बैटिंग गार्ड से छेड़छाड़ कर रहे थे. पंत ने इस मैच में 97 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी, जिससे भारत एक समय ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य को हासिल करता दिख रहा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ ने ‘न्यूज क्रॉप’ से कहा, ‘मैं इस तरह की प्रतिक्रिया से काफी हैरान और निराश हूं.’ उन्होंने कहा कि वह वहां से कुछ चीजों को समझने और अभ्यास के लिए ऐसा कर रहे थे. इस बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘मैं अकसर मैचों में ऐसा करता हूं ताकि यह समझ सकूं कि हम कहां गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाज उसका सामना कैसे कर रहे हैं. मुझे वहां निशान बनाने की आदत है.’

क्रीज के निशान को पैर से खरोचने के वीडियो के वायरल होने के बाद स्मिथ को प्रशंसकों और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की आलोचना झेलनी पड़ी थी. टीम के पूर्व कप्तान स्मिथ ने कहा कि इसने और कुछ अन्य विवादों ने भारत की शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की चमक को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि इसने और कुछ अन्य विवादों ने भारत की शानदार बल्लेबाजी की चमक को थोड़ा फीका कर दिया.’

Editor's Pick