This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जॉश हेजलवुड ने कहा, डे-नाइट टेस्ट में विराट कोहली से एक कदम आगे रहेंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाना है।
Written by India.com Staff
Last Published on - December 13, 2020 2:58 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) का कहना है कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ मानसिक बढ़त मिलेगी चूंकि उनके पास पिंक बॉल से खेलने का ज्यादा अनुभव है।
17 दिसंबर से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले हेजलवुड ने कहा, “नहीं मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके खिलाफ फायदा होगा। सफेद गेंद से उनके खिलाफ मेरी किस्मत ने साथ दिया। इससे आप अगले फॉर्मेट में मदद ले सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ये एक नई शुरुआत होगी। गुलाबी गेंद से अलग कहानी होती है। उन्होंने पिछले साल लाल गेंद से रन किए थे।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनके खिलाफ शुरुआत करना भी अहम है। हम उनके खिलाफ एक टेस्ट में दो ही पारियों में खेलेंगे। ये जरूरी है कि हम उनके खिलाफ अच्छी शुरुआत करें और उन पारियों में उनके प्रभाव को खत्म करें।”
हेजलवुड ने गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करने की चुनौती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लाइट्स में गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि गेंद लाइट्स में ज्यादा मूव करती है। हेजलवुड ने कहा, “हां, जाहिर बात है.. मुझे लगता है कि रात में मैच का समय जल्दी निकलता है, खासकर जब आप तेज गेंदबाजी कर रहे हो।”
हालांकि उन्होंने इस बात को माना कि फायदा इस बात पर भी निर्भर करता है कि गेंद नई है या पुरानी। उन्होंने कहा, “लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास किस तरह की गेंद है। आपके पास रात में नई गेंद है, अगर हम हमारा इंग्लैंड दौरा देंखे तो जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड रात में गेंद को स्विंग करा रहे थे और मैच जल्दी ही खत्म हो रहा था।”
हेजलवुड ने आगे कहा, “इसके उलट जब आपके पास रात में पुरानी गेंद होती है और दो बल्लेबाज सेट हैं तो यह काफी आसान हो जाता है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि नई गेंद कब आती है। मुझे लगता है कि अगर आप पहले बल्लेबाजी करते हो तो आपको फायदा है।”
