- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia india beat australia in 3rd odi these are the 5 heroes of the canberra odi 4238025
India vs Australia HIGHLIGHTS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, देखें ये हैं जीत के 5 असली हीरो
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर सीरीज में अपना सफाया होने से बचा लिया.
Published On Dec 02, 2020, 06:03 PM IST
Last UpdatedDec 02, 2020, 06:03 PM IST
टीम इंडिया ने तीसरे और आखिरी वनडे में आखिरकार मेजबान ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 3rd ODI) को मात दे दी. टीम इंडिया (Team India) पर इस मैच में वाइटवॉश का खतरा था और वह 0-2 से पिछड़कर दबाव में भी थी. भारतीय टीम लगातार 5 वनडे मैच हार चुकी और उसने आज अपनी हार का यह सिलसिला तोड़ दिया है. टीम इंडिया इस मैच में 4 बदलाव के साथ उतरी थी, जिससे टीम की किस्मत भी बदल गई. भारत ने कंगारू टीम को यहां 13 रन से मात दी. देखें ये रहे उसकी जीत के 5 हीरो….
टॉप ऑर्डर में चले सिर्फ कैप्टन विराट कोहली
टीम इंडिया इस मैच में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी थी. लेकिन (Shikhar Dhawan) शिखर धवन (16) सस्ते में आउट हुए तो कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पारी संभालने आ गए. कैप्टन कोहली ने इस मैच में अपने 12000 वनडे रन भी पूरे किए और हाफ सेंचुरी भी जड़ी. लेकिन जब टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक जाने के लिए उनके बड़ी पारी की दरकार थी तब विराट जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 63 रन की उपयोगी पारी खेली.
फिर दहाड़े हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं. लेकिन उन्होंने आज भी खुद को इस रोल में बखूबी साबित किया. उन्होंने 76 गेंदों में नाबाद 92 रन की बेजोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का भी जमाया. इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने छठे विकेट के लिए 150 रन की नाबाद साझेदारी भी निभाई. टीम इंडिया 300 रन पार कर पाई तो इसमें पांड्या के हौसले का भी योगदान अहम था. हार्दिक को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.
रवींद्र जाडेजा ने हर क्षेत्र में किया खुद को साबित
यह लेफ्टी खिलाड़ी आज पूरे रंग में दिखाई दिया. उन्होंने खुद को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में खूब साबित किया. जडेजा जब क्रीज पर उतरे थे तब टीम का स्कोर 152 रन पर 5 विकेट गंवा चुके थे. इसके बाद उन्होंने पहले पारी को संवारा और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की अंत तक जमकर पिटाई भी की. उन्होंने मात्र 43 गेंदों पर फिफ्टी जमाई और 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन का एक खूबसूरत कैच भी पकड़ा और (Aaron Finch) एरोन फिंच (75) के रूप में मैच का सबसे बड़ा विकेट भी अपने नाम किया.
चल पड़े जसप्रीत बुमराह और मिल गई जीत
टीम इंडिया को जीत चाहिए तो (Jaspreet Bumrah) जसप्रीत बुमराह की मारक गेंदबाजी का होना जरूरी है. पिछले दो मैचों में बुमराह यह काम नहीं कर पाए थे और इसी के चलते भारत के हाथ से सीरीज फिसल गई. लेकिन इससे पहले की टीम इंडिया का क्लीन स्वीप होता बॉलिंग में बुमराह की धार लौट आई. उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने मैक्सवेल (59) का बड़ा विकेट चटकाया, जो एक बार फिर मैच पलटते दिख रहे थे.
शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी कंगारुओं की कमर
टीम इंडिया के चेंज में एक बड़ा बदलाव शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भी थे. उन्होंने भारतीय बॉलिंग की शुरुआत से ही अपनी कीमत सही साबित कर दी. पिछले दो मैचों में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण स्टीव स्मिथ (Steve Smith) थे, जिन्होंने दोनों मैचों में तेजतर्रार शतक ठोके थे. लेकिन इस मैच में शार्दुल ने स्मिथ को मात्र 7 रन पर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मोजेज हेनरीक्स (22) अपना दूसरा और सीन एबॉट (4) को तीसरा शिकार बनाया. 10 ओवर की बॉलिंग में शार्दुल ने सिर्फ 51 रन ही खर्च किए. इसमें एक मेडिन भी शामिल था और उन्होंने कोई अतिरिक्त रन भी खर्च नहीं किया.