This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
India vs Australia: 36 पर ऑल आउट होकर भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया
मजबूत बैटिंग लाइन अप वाली टीम इंडिया शनिवार को पिंक बॉल टेस्ट (India vs Australia Pink Ball Test) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 36 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की इस खस्ता बैटिंग हालात पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज फास्ट बॉलर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी हैरानी जताई है. उन्होंने भारत...
Written by India.com Staff
Last Published on - December 19, 2020 7:35 PM IST

मजबूत बैटिंग लाइन अप वाली टीम इंडिया शनिवार को पिंक बॉल टेस्ट (India vs Australia Pink Ball Test) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 36 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की इस खस्ता बैटिंग हालात पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज फास्ट बॉलर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी हैरानी जताई है.
उन्होंने भारत के इस लचर बैटिंग परफॉर्मेंस पर तंज कसते हुए कहा कि भारत ने तो हमारा (पाकिस्तान) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह बहुत ही शर्मनाक है और इसे सदियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा. अख्तर ने कहा एक वक्त तो भारतीय स्कोरकार्ड देखकर लगा कि यह 36/9 नहीं 369 स्कोर है. मैं मानने को तैयार ही नहीं था कि भारत ने 36 पर 9 विकेट गंवा चुका है और शमी रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. मैं देखकर हैरान रह गया.
अख्तर ने कहा कि हम भी एक बार ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 53 रन पर ऑल आउट (शारजहा टेस्ट, 2002) हुए थे. लेकिन खुदा का शुक्र खाओ की उस वक्त हमारे पीछे ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, शेन वॉर्न जैसे दिग्गज गेंदबाज पड़े थे और आज का कंगारू बॉलिंग अटैक वैसा नहीं है, जो उस वक्त था.
उन्होंने भारतीय टीम के मौजूदा बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बल्लेबाज अगर शेन वॉर्न, वसीम अकरम, वकार यूनिस के दौर में खेले होते तो इनके दिन अच्छे नहीं होते. तब उन्हें क्रिकेट की सही समझ होती.
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आज तगड़े अंदाज में फेंटा (झकझोर दिया है) लगाया है और यह फेंटा सदियों तक उनके दिमाग से निकलेगा नहीं. उन्होंने कहा कि मालूम नहीं चल रहा है कि आखिल हेजलवुड ने ऐसे कौन से गोले दाग दिए, जिस पर शानदार बैटिंग लाइन अप वाली भारतीय बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए.’
45 वर्षीय इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘ऐसे शर्मनाक परफॉर्मेंस पर टीम की आलोचना जमकर होगी और होनी भी चाहिए. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब सोचना होगा कि वह कैसे कंगारुओं की इस चुनौती का जवाब देंगे. वैसे ऑस्ट्रेलिया ने बैकफुट से आकर मैच पर कब्जा जमाया है और अब वह हिंदुस्तान को वापसी का मौका देता नहीं दिखेगा. लेकिन भारतीय टीम को आलोचनाओं का सामना करते हुए इससे पार पाने का रास्ता ढूंढना होगा.’
