• Home
  • News
  • India vs Australia: Indian skipper Virat Kohli surprised at criticism in Australia against Mitchell Starc

ऑस्‍ट्रेलिया इस तरह मिशेल स्‍टार्क की आलोचना करता रहा तो उसे खो बैठेगा: विराट

गावस्‍कर-बॉर्डर सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 07, 2019, 09:28 PM IST

Published On Jan 07, 2019, 09:28 PM IST

Last UpdatedJan 07, 2019, 09:28 PM IST

Mitchell Starc @ AFP

Mitchell Starc (File Photo) @ AFP

भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी आलोचनाओं से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।

पढ़ें:- VIDEO: पुजारा को रिषभ पंत ने किया नचाने का प्रयास, हुए फेल तो CA ने ली चुटकी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने ‘क्रिकेट डाट काम डाट एयू’ से कहा, ‘‘वो काफी कौशल वाला गेंदबाज है। वो मानसिक रूप से सकारात्मक खिलाड़ी है। वर्षों से वो आपका नंबर एक गेंदबाज रहा है।’’ कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए स्टार्क के साथ खेल चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि उसकी इतने बड़े स्तर पर आलोचना की जा रही है।’’

पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे साउदी, विलियमन को आराम

उन्होंने कहा कि अगर उसका समर्थन नहीं किया गया तो वाे दबाव में आ जायेगा और ऑस्ट्रेलिया को नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वो आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो आप चीजों को सही करने के लिये उसे समय दो, उस पर दबाव मत बढ़ाओ। क्योंकि आप इतने कौशल वाले खिलाड़ी को गंवाना नहीं चाहोगे जो इतनी प्रतिभा वाला है और आपके लिये मैचों में जीत दिलाता है।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick