भारत के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की सफलता का अहम कारण होंगे जैक लीच: स्वान

भारत और इंग्लैंड टीम के पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2021, 12:11 PM IST

Published On Jan 24, 2021, 12:11 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2021, 12:11 PM IST

जैक लीच (AFP)

पूर्व इंग्लिश ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट में धैर्य दिखाएं। स्वान का ये भी कहना है कि 5 फरवरी से शुरू होने वाले इस सीरीज स्पिनर में जैक लीच अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

पूर्व कप्तान नासिर हुसैन के शो पर स्वान ने कहा, “एक चीज को मैं हमेशा खुद से कहता था वो ये कि पहले दिन सपाट पिच पर भी स्पिन होगी और स्पिन होती थी। अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, खासकर कि भारत के खिलाफ तो वो आपको सम्मान के साथ खेलते हैं। उस टीम में अब कोई वीरेंदर सहवाग नहीं है; विराट कोहली जब स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करता है तो वो खराब गेंद का इंतजार करता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व दिग्गज ने कहा, “भारत एक बहुत, बहुत धैर्यवान टीम है लेकिन अगर आप भी धैर्य दिखाते हैं और पूरा दिन गेंदबाजी करते हैं तो आप विकेट ले पाएंगे। आपको उसके (विकेट के) लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आप थोड़ी लय भी खो देंगे जो कि इतना बुरा नहीं है।”

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले 27 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी भारतीय टीम

लीच के बारे में उन्होंने कहा, “भारत में मेरे लिए जैक लीच अहम होगा…..उसे मिडल स्टंप पर पिच होकर मिडल स्टंप को हिट करने वाली सीधी गेंदे कराने के लिए तैयार रहना होगा। अगर लीच ऐसा कर पाता है और एक दिन 40 ओवर डालकर एक छोर को पूरी तरह संभाल लेता है तो फिर दूसरे छोर से वुड, एंडरसन और ब्रॉड या फिर दूसरे आक्रामक स्पिनर को ला सकते हैं।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि भारतीय टीम दिन पर दिन बेहतर होती जा रही है। जब तक मैंने स्क्वाड नहीं देखा था मैं यही सोच रहा था कि ‘हां, भारत अच्छी टीम है लेकिन क्या वो इतनी अच्छी है?’।”

Editor's Pick