- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia juasprit bumrah ruled out of fourth test against australia 4325601
India vs Australia: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Jasprit Bumrah भी चौथे टेस्ट से बाहर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
Published On Jan 12, 2021, 10:52 AM IST
Last UpdatedJan 12, 2021, 10:52 AM IST
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India Tour of Australia) लगातार चोट से जूझ रही है. एक के बाद एक उसके खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं इस फेहरिस्त में अब भारतीय पेस अटैक के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम भी शामिल हो गया है. सिडनी टेस्ट में पिछड़ने के बाद उसे ड्रॉ कराकर राहत की सांस ले रही टीम इंडिया को मंगलवार को तब बड़ा झटका लगा, जब इस तेज गेंदबाज के बाहर होने की खबर सामने आई. बुमराह के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव बताया गया है.
भारतीय पेस अटैक के अहम सदस्य बुमराह को यह खिंचाव सिडनी में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान ही आया था. जानकारी के मुताबिक बुमराह के स्कैन की रिपोर्ट में खिंचाव का पता चला है और भारतीय टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज को देखते हुए उनकी चोट के बढ़ने का जोखिम नहीं लेना चाहता.
बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘सिडनी में फील्डिंग के दौरान इस तेज गेंदबाद की पेट की मांसपेशी में यह खिंचाव आया था. वह ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर रहेंगे लेकिन उनके इंग्लैंड के खिलाफ उपलब्ध रहने की उम्मीद है.’
अब उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज भारतीय आक्रमण की अगुआई करेंगे और 15 जनवरी से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट में नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और टी. नटराजन उनका साथ देंगे.
इनपुट : भाषा