- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Justin Langer responds to Sachin Tendulkar’s ‘defensive mindset’ tweet
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई कोच, दिलाई पुरानी याद
लैंगर ने सचिन के एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनको पुराने दिनों की याद दिलाई है।
Published On Dec 08, 2018, 11:19 AM IST
Last UpdatedDec 08, 2018, 11:19 AM IST
Australia coach in Justin Langer Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के उनकी टीम पर किए गए ट्वीट से काफी नाराज हैं। लैंगर ने सचिन के एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनको पुराने दिनों की याद दिलाई है।
लैंगर ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर के ‘रक्षात्मक मानसिकता’ वाले ट्वीट पर भी ऐतराज जताया।
#TeamIndia should make the most of this situation and not lose their grip. The defensive mindset by the Australian batsmen at home is something I’ve not seen before in my experience. @ashwinravi99 has been very effective and has played a role to help the team be on top, for now.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) 7 December 2018
इससे पहले तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘टीम इंडिया को इस स्थिति का पूरा फायदा उठाकर अपनी पकड़ नहीं छोड़नी चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की अपनी धरती पर रक्षात्मक मानसिकता मैंने पहले कभी नहीं देखी।’’
लैंगर ने कहा, ‘‘सचिन ने जिन टीमों के खिलाफ खेला, उनमें एलेन बार्डर और डेविड बून, स्टीव और मार्क वॉ और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ी थे । हमारे पास ऐसी टीम है जिसके पास टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है।’’
दूसरे दिन भारत को 250 रन पर ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया मे बेहद धीमी बल्लेबाजी की थी। दिन की पहली गेंद पर भारत का आखिरी विकेट गिरा था उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने लंच तक सिर्फ 57 रन बनाए थे। सचिन ने सुबह के खेल को देखने के बाद ही ट्वीट किया था।