- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया
India vs Australia: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया
ICC Champions Trophy 2025 Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Mar 04, 2025, 12:53 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2025, 12:53 PM IST
(Image credit- ICC X)
India vs Australia ICC Champions Trophy 2025 Semifinal: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है. मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया.
भारत के सामने जीत के लिए 265 रन का टारगेट था, भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 84 रन की पारी खेली.
Follow Updates here:
India vs Australia Live Score: रोहित शर्मा आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा
India vs Australia Live Score: रोहित शर्मा आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा. रोहित शर्मा अच्छे लय में नजर आ रहे थे, मगर 28 रन के स्कोर पर कूपर कोनोली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. रोहित शर्मा दो जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. टीम इंडिया ने एक रिव्यू भी गंवा दिया है. भारत ने 43 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है.
India vs Australia Live Score: जोश इंग्लिस आउट, ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट गंवाया
India vs Australia Live Score: जोश इंग्लिस 11 रन की पारी खेलकर आउट, ऑस्ट्रेलिया ने 144 रन (27 ओवर) के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया. रविंद्र जडेजा को दूसरी सफलता मिली है. हालांकि दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ अर्धशतक (59 रन) बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं.
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, ट्रेविस हेड वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, ट्रेविस हेड वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. ट्रेविस हेड ने 33 रन की पारी खेली, शुभमन गिल ने लपका कैच. 54 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
India vs Australia Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला. ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव हुआ है. कूपर कोनोली और तनवीर संघा को ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 में जगह मिली है. टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
India vs Australia Live Score: चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत- ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने
India vs Australia Live Score: चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है. आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलती है, दुबई में खेले जाने वाला आज का मुकाबला भी रोमांचक हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं, मगर यह टीम फिर भी खतरनाक नजर आ रही है. वहीं टीम इंडिया की बात करें तो भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी ने पिछले दो मैचों में कमाल किया है. दोपहर दो बजे टॉस होगा, वहीं दोपहर 2.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी.