विराट कोहली को एक-एक रन कमाने पर मजबूर करें: जेसन गिलेस्पी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज गिलेस्पी का कहना है कोहली के खिलाफ खराब गेंद बिल्कुल ना कराए जाएं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 03, 2018, 01:54 PM IST

Published On Dec 03, 2018, 01:54 PM IST

Last UpdatedDec 03, 2018, 01:54 PM IST

Virat Kohli © AFP

भारतीय टीम की पिछली दो विदेशी टेस्ट सीरीजों में कप्तान विराट कोहली सबसे सफल बल्लेबाज थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में भी कुछ ऐसा होने की संभावना है। ये तो तय है कि रन मशीन कोहली को ऑस्ट्रेलिया में बड़े स्कोर बनाने से रोकना मुश्किल होगा लेकिन पूर्व गेंदबाज जेसन गिलेस्पी का कहना है कि कंगारू गेंदबाज कोहली को हर एक रन कमाने पर मजबूर करें।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, “आपको पहली ही गेंद से ही स्विच करना होगा। क्योंकि अगर कोहली 20 गेंद खेलकर 10-15 रन बना लेता है तो वो ज्यादातर बड़े स्कोर तक जाता है। और इसी लिए जल्दी अटैक करना इतना जरूरी है। उसके खिलाफ कोई खराब या वार्म-अप वाली गेंद नहीं होनी चाहिए। उसे आसान शॉट के जरिए शुरुआत करने का मौका ना दें। अगर वो स्कोर करेगा ही तो उसे रन कमाने पर मजबूर करें, उसे बेहद अच्छे शॉट खेलने पर मजबूर करें और खतरा उठाने पर मजबूर करें।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने कहा कि केवल कोहली ही नहीं बल्कि बाकी बल्लेबाजों के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाएं। उन्होंने कहा, “ये रणनीति हर बल्लेबाज के खिलाफ लागू होना चाहिए लेकिन कोहली भारतीय टीम का बड़ा और अहम खिलाड़ी है और बतौर कप्तान उसके कंधों पर काफी कुछ टिका है। ये बेहद जरूरी है कि आप सुनिश्चित करें कि आप तैयार हैं और अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहे हैं।”

जल्दी स्विंग होने वाली गेंद पर कमजोर हैं कोहली

वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए बयान में गिलेस्पी ने कोहली के खिलाफ गेंदबाजी रणनीति के बारे में कहा, “सभी को लगता है कि कोहली की कोई कमजोरी नहीं है और ये सही भी है। उसके पास काफी ताकत है लेकिन इंग्लैंड में जब गेंद थोड़ा जल्दी सीम या स्विंग हुई थी तो मैने ये नोटिस किया कि कई बार वो उसके खिलाफ तेज खेलने गया। मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इसपर ध्यान दें।”

Editor's Pick