• Home
  • News
  • india vs australia mark waugh and shane warne are not happy by rishabh pant as he continuously talking behind the stumps

IND vs AUS: विकेट के पीछ लगातार बोलते हैं Rishabh Pant, Mark Waugh और Shane Warne बोले- चुप रहो

रिषभ पंत विकेट के पीछे खड़े रहकर लगातार बोलते रहते है. उनकी यह अदा मार्क वॉ और शेन वॉर्न को पसंद नहीं आ रही है.

Edited By : India.com Staff |Jan 15, 2021, 03:34 PM IST

Published On Jan 15, 2021, 03:34 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2021, 03:34 PM IST

रिषभ पंत @ICC Twitter

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) की विकेटकीपिंग हमेशा ही सुर्खियों में रहते है. पंत विकेट के पीछे अक्सर स्टंप्स लेने में या कैच पकड़ने में गलती जो कर जाते हैं. लेकिन इस बार वह विकेट के पीछे लगातार बोलते रहने के लिए निशाने पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ (Mark Waugh) और शेन वॉर्न (Shane Warne) ने पंत पर आरोप लगाया है कि वह विकेट के पीछे लगतार बात करते रहते हैं, जिससे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को एकाग्रता बनाने में दिक्कत होती है. मार्क वॉ (Mark Waugh) ने कहा कि पंत को कम से कम बॉलर के बॉल डालने के दौरान अपनी जुबान बंद रखनी चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल यह वाक्या तब घटा, जब चायकाल से कुछ मिनट पहले अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) बॉलिंग कर रहे थे. इस दौरान पंत इस युवा खिलाड़ी का उत्साह बनाने के लिए लगातार बोल रहे थे. इससे बल्लेबाजी पर मौजूद मैथ्यू वेड (Matthew Wade) अपनी एकाग्रता नहीं बना पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने एक मौके पर बल्लेबाजी करने से मना कर दिया और कहा कि जब तब पंत बोलना बंद नहीं करेंगे, वह अपना बैटिंग गार्ड नहीं लेंगे.

इसके बाद चैनल 7 पर कॉमेंट्री कर रहे मार्क वॉ और शेन वॉर्न ने इस पर चर्चा शुरू कर दी. वॉ ने कहा, ‘विकेटकीपर के बात करते रहने से मुझे समस्या नहीं है लेकिन यह तब नहीं होना चाहिए, जब बॉलर बॉलिंग फेंकने के लिए बिल्कुल तैयार हो. तब आपको जुबान बंद (ZIP IT) रखनी ही चाहिए.’ इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि ऐसे में अंपायर को नियंत्रण लेना चाहिए और पंत को बोलना चाहिए कि वह ऐसा न करें.

इसके जवाब में शेन वॉर्न ने कहा, ‘मैं कुछ हद तक आपसे सहमत हूं जन (वॉ) मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है कि पंत के चेहरे पर मुस्कान है और वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. बल्लेबाज के आसपास खड़े खिलाड़ियों को वह हंसा रहे हैं. लेकिन जब बॉलर ने बॉलिंग के लिए आना शुरू कर दिया है, तब चुप रहना ही चाहिए, जिससे बल्लेबाज अपनी एकाग्रता बना सके.’

Editor's Pick