- Home
- News
- India vs Australia: Mitchell Johnson ready to help Mitchell Starc rediscover form ahead of Perth Test
पेसर मिशेल स्टार्क के मदद को आगे आए पूर्व तेज गेंदबाज जॉनसन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीची सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा।
Published On Dec 12, 2018, 12:51 PM IST
Last UpdatedDec 12, 2018, 12:51 PM IST
Mitchell-Johnson-and-Mitchell-Starc © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने वर्तमान में टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले पेसर मिशेल स्टार्क को मदद की पेशकश की है।
जॉनसन ने इसलिए ये पेशकश की है ताकि स्टर्का भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले लय हासिल कर सकें।
स्टार्क ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। भारत ने यह मैच 31 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा।
पढ़ें: कोहली की नंबर एक टेस्ट रैंकिंग पर खतरा, पुजारा-अश्विन को फायदा
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर काबिज जॉनसन को लगता है कि स्टार्क के दिमाग में कुछ घूम रहा है जिससे वह परेशान हैं।
जॉनसन ने बीबीसी से कहा, ‘हर कोई अलग तरीके से काम करता है और मैं पहले ही उन्हें संदेश भेज चुका हूं कि क्या वह मेरे साथ कुछ चीजों पर बात कर सकता हैं क्योंकि मैं पहले भी उनके साथ काम कर चुका हूं और उन्हें अच्छी तरह से समझता हूं।’
उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में कोई बात थी, कुछ ऐसा जो उन्हें फायदा नहीं पहुंचा रही थी। उम्मीद है कि पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले हम एक दूसरे से बात करेंगे।’
जॉनसन ने कहा कि एडिलेड ने जो कुछ दिखा, स्टार्क उससे बेहतर गेंदबाज हैं।
पढ़ें: अश्विन बहुत कॉन्फिडेंट हो गए हैं, एडिलेड में हमें कंट्रोल का मौका दिया
उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि वह सक्षम हैं। वह अभी गेंद को स्विंग नहीं करा पा रहे हैं। हो सकता हो कि वह पूरी तरह से तैयार न हों। वह चोटों के कारण बाहर रहे और अब वापसी कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि अभी वह लय में हैं।’
(इनपुट-एजेंसी)