This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
कंधे की चोट के कारण मिशेल मार्श बाकी दो टेस्ट से बाहर
भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से हुए बाहर, बेहतर इलाज के लिए लौैटेंगे ऑस्ट्रेलिया।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - March 8, 2017 2:09 PM IST


ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श कंधे की चोट के कारण भारत के मौजूदा दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश वापस लौटेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सहयोगी स्टाफ के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकली ने कहा, “मिशेल अधिकांश गर्मियों में कंधे की चोट के साथ खेल रहा था जिसे हम अब तक काबू में रखे हुए थे लेकिन दुर्भाग्य से यह इस स्तर पर पहुंच चुकी है कि वह उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकता जो जरूरी है। नतीजतन वह विशेषज्ञों से सलाह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेगा और सर्वश्रेष्ठ उपचार लेगा।” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय चयन पैनल उनके विकल्प की घोषणा करेगा।
फिलहाल चार मैचों की श्रृंखला दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है। अगला मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाना है। वहीं कोच डैरन लेहमैन का कहना है कि तब तक वह मॉर्श का विकल्प ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा, “जब वह यहां आया तो ठीक था लेकिन फिर उसकी चोट बिगड़ती चली गई। पुणे में उसके प्रदर्शन से मैं काफी खुश था। यह मॉर्श के लिए काफी दुर्भाग्यशाली है और हमें अब अगले खिलाड़ी के बारे में सोचना होगा। हम उसमान ख्वाजा या फिर ग्लेन मैक्सवेल को मौका देंगे। हम आगे देखते है कि आगे क्या हो सकता।” [ये भी पढ़ें: बैंगलौर में विजयी टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत]
JUST IN: Mitch Marsh to return home due to injury: https://t.co/47uIrKvJSx #INDvAUS pic.twitter.com/x7VzX2o9Yf
— cricket.com.au (@CricketAus) March 8, 2017
उन्होंने यह भी कहा कि उसमान ख्वाजा के टीम में रहते हुए ऑस्ट्रेलिया से किसी बल्लेबाज को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसमान को भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव भी है। गौरतलब है कि आईपीएल में वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते हैं।
