- Home
- News
- India vs australia mohammed siraj racially abused in sydney test team india lodges complaint 4319854
India vs Australia: सिडनी टेस्ट में Mohammed Siraj पर नस्लीय टिप्पणी, टीम इंडिया ने की शिकायत
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सिडनी टेस्ट में शनिवार को नस्लीय टिप्पणियों का शिकार हुए हैं.
Published On Jan 09, 2021, 04:48 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2021, 04:48 PM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला जा रहा सिडनी टेस्ट (Sydney Test) विवादों में घिर गया है. यहां मैच देखने आए दर्शकों के एक गुट ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर लगातार नस्लीय टिप्पणियां (Racial Comment on Mohammed Sirah) की हैं. भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मैदान पर खड़े अंपायरों से तुरंत इसकी शिकायत की.
कुछ दर्शकों पर आरोप है कि वह शराब पीकर मैच का लुत्फ ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने इस युवा तेज गेंदबाज पर नस्लीय टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक भारतीय टीम ने इसकी शिकायत अंपायरों से की है.
ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक सिडनी मैदान पर ह घटना उस वक्त घटी, जब तीसरे दिन के खेल का तीसरा सत्र का खेल जारी थी. तब मोम्मद सिराज इस मैदान के रैंडविक एंड पर फाइन लेग पर बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहे थे. तब शराब पीकर मैच देखकर दर्शकों के एक गुट ने शर्मनाक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. खबर है कि बाद में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस घटना पर अपनी अधिकारिक शिकायत मैच रेफरी डेविड बून (David Boon) से की है.
बता दें इन दिनों नस्लीय भेदभाव पर आईसीसी भी बेहद सख्त है. अब देखना है कि वह इस शिकायत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर इस प्रकार की चीजों को रोकने के लिए क्या ऐक्शन लेती है. इससे पहले इस साल दुनिया भर में लॉकडाउन के बाद क्रिकेट दोबारा शुरू हुआ तो यहां नस्लीय भेदभाव के खिलाफ दुनिया भर में चल रहे अभियान को सभी क्रिकेट बोर्ड ने अपना समर्थन दिया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर नंगे पांव आकर नस्लीय भेदभाव के खिलाफ चल रहे ब्लैक लाइफ मैटर (BLM) अभियान को अपना समर्थन दिया था.
सिडनी टेस्ट में अगर खेल की बात करें तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. उसने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं और अब वह भारत पर 197 रन की लीड हासिल कर चुकी है.