ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं धोनी

हैदराबाद वनडे से पहले अभ्यास करते हुए महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 01, 2019, 02:08 PM IST

Published On Mar 01, 2019, 02:08 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2019, 02:08 PM IST

MS Dhoni © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद वनडे से पहले राजीव गांधी स्टेडियम में नेट सेशन के दौरान सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए। पीटीआई में छपी खबर के मुताबिक धोनी के दाएं हाथ पर चोट आई है। जिसके चलते धोनी शनिवार को होने वाले वनडे मैच से बाहर हो सकते हैं।

धोनी को चोट तब लगी जब वो सपोर्ट स्टाफ सदस्य राघवेंद्र के थ्रो-डाउन्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान राघवेंद्र की फेंकी हुई गेंद उछकर सीधा धोनी के दाएं हाथ पर जा लगी। जिसके बाद धोनी काफी तकलीफ में दिखे और फिर उन्होंने बल्लेबाजी भी नहीं की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें:बड़े शॉट से डरकर अच्छे स्पिनर नहीं बन सकते: कुलदीप यादव

धोनी को लगी चोट भले ही ज्यादा गंभीर ना हो लेकिन सावधानी दिखाते हुए उन्हें पहले वनडे से बाहर रखा जा सकता है। पांच वनडे मैचों की लंबी वनडे सीरीज को देखते हुए बोर्ड लापरवाही बरतने से बचेगा।

धोनी की गैर मौजूदगी में युवा बल्लेबाज रिषभ पंत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। याद दिला दें कि दिनेश कार्तिक वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में पंत विकेटकीपिंग के लिए भारत का आखिरी विकल्प हैं।

Editor's Pick