add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया की शानदार वापसी से हैरान नहीं कंगारू पेसर कमिंस

दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली हार के बावजूद कमिंस ने कहा कि वह गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 30, 2020 11:52 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस का कहना है कि वह टेस्ट सीरीज में भारत की वापसी से हैरान नहीं हैं। भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले पहले टेस्ट मैच में हार के बाद मेलबर्न टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की। दोनों टीमें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1की बराबरी पर हैं। कमिंस ने कहना है कि 7 जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में वह बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे।

कमिंस ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘कोई भी टीम हो, करारी हार के बाद अधिक कठिन चुनौती पेश करती है ।इस स्तर पर खेलना सभी के लिये फख्र की बात है और भारत ने कठिन चुनौती रखी।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमिंस ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल की भी तारीफ की जिसने 45 और नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने कहा ,‘ शुबमन ने अपने पहले टेस्ट में उम्दा प्रदर्शन किया। वह काफी शांत होकर खेलता है। इससे गेंदबाजों के लिए आसानी नहीं होती।’

कमिंस ने अब तक दो टेस्ट मैचों में तीन बार चेतेश्वर पुजारा को आउट किया लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज के खिलाफ कोई खास रणनीति नहीं बनाई है।

BBL 2020 Hobart Hurricanes vs Brisbane Heat, Live Streaming: जानें कब-कहां और कैसे देखें हरिकेंस और हीट के बीच मैच का Live Telecast

उन्होंने कहा ,‘ मैं नहीं जानता । मैं सिर्फ अच्छी गेंद डालने की कोशिश करता हूं । इसे छोड़ना या खेलना बल्लेबाज पर निर्भर करता है । खुशकिस्मती से पहले दो मैचों में मुझे सफलता मिली है ।’

दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से मिली हार के बावजूद कमिंस ने कहा कि वह गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा ,‘हमने अच्छे प्रयास किए और रणनीति पर अमल भी किया। कई मौके बनाए , खासकर पहली पारी में। एमसीजी पर किसी टीम को 300 रन पर आउट करना और मौके बनाना बड़ी बात है। मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं ।’

TRENDING NOW

ईसीबी अपने खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी के लिए करेगा अब ये काम

कमिंस ने कहा ,‘रहाणे ने उम्दा बल्लेबाजी की। हम देखेंगे कि अगले मैच में क्या अलग कर सकते हैं। सिडनी में हमारा रिकॉर्ड अच्छा है और वहां की पिच एमसीजी की तरह ही है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया दो स्पिनरों के साथ नहीं उतरे। उन्होंने कहा ,‘मैं चयनकर्ता नहीं हूं लेकिन शायद हम दो स्पिनर नहीं उतारे। हमारे पास मार्नस लाबुशेन जैसा खिलाड़ी है जो लेग स्पिन भी डाल सकता है।’