- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Other Indian Batsmen should learn from Cheteshwar Pujara, says Sourav Ganguly
सौरव गांगुली बोले- चेतेश्वर पुजारा से बाकी बल्लेबाजों को सीखना चाहिए
एडिलेड टेस्ट के पहले दिन पुजारा के शतक की मदद से भारत ने 250/9 रन बना लिए हैं।
Published On Dec 06, 2018, 09:17 PM IST
Last UpdatedDec 06, 2018, 09:17 PM IST
Sourav Ganguly (File Photo) © IANS
एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 250/9 रन बना लिए हैं। महज 86 रन पर पांच विकेट खो देने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़कर टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा से बहुत कुछ सीखना चाहिए।
इंडिया टीम से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा, “पहले दिन के खेल के दौरान एडिलेड में पिच पर सीम और बाउंस नहीं मिली। ये बल्लेबाजी के लिए बेहद अच्छी विकेट है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।”
पढ़ें: एडिलेड टेस्ट में रिषभ पंत की बैटिंग स्टाइल से फैंस नाखुश, कही ये बात
उन्होंने कहा,”भारतीय बल्लेबाजों ने अपने शॉट सिलेक्शन में गलती की। मेहमान टीम ने पहले दिन सही तरीके से बल्लेबाजी नहीं की। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की पिचों पर आप मैच की शुरुआत में ही बहुत ज्यादा ड्राइव नहीं खेल सकते हो। केएल राहुल, मुरली विजय, विराट कोहली एक जैसा शॉट खेलकर आउट हुए।”
गांगुली ने कहा, “अजिंक्य रहाणे सबसे बुरे तरीके से आउट हुए। उन्होंने ऐसी गेंद को खेलने का प्रयास किया जो काफी बाहर जा रही थी।” चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम जिस कंडीशन में मैच में इस वक्त है उसका श्रेय चेतेश्वर पुजारा को जाता है।
पढ़ें: विदेशी दौरे पर कहर ढा रही है इशांत, शमी और बुमराह की तिकड़ी
सौरव गांगुली ने कहा, “पुजारा ने अपने पहले 11 रन बनाने के लिए 70 गेंदों का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट को खेलने का यही तरीका है। जब आप नई कुकाबुरा गेंद का सामना कर रहे हो तो आपको गेंदबाज को सम्मान देना ही होगा। पुजारा ने लंच के बाद ही शॉट मारने शुरू किए। बाकी बल्लेबाजों को पुजारा से सीखना चाहिए।”
सौरव ने कहा, “पुजारा के पास गेम प्लान था। उसने छोटी गेंदों का इंतजार किया और उनपर शॉट लगाए। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसका पहला शतक टीम के लिए काफी खास है।” सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा रोहित शर्मा के टेस्ट करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ये उनके टेस्ट करियर को बना या बिगाड़ सकता है। वो मैच में अपनी विकेट आसानी से देकर पवेलियन लौट गए।