add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कुंबले को पछाड़ शमी बने विदेश में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

साल 2018 में मोहम्‍मद शमी ने विदेशों में कुल 42 विकेट अपने नाम किए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 17, 2018 1:31 PM IST

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्‍ट की दूसरी पारी में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने छह विकेट हॉल अपने नाम किया। शमी ने 24 ओवर गेंदबाजी कर 2.33 की इकॉनमी से 56 रन देकर छह विकेट लिए। इस शानदार गेंदबाजी के साथ ही शमी ने एक नया कीर्तिमान भी स्‍थापित कर दिया है।

मोहम्‍मद शमी देश से बाहर टेस्‍ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्‍यादा विकेट निकालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले को पछाड़ शमी ने ये उपलब्धि हांसिल की। कुंबले ने साल 2006 में एक साल में भारत से बाहर 41 टेस्‍ट विकेट लिए थे। शमी ने पर्थ टेस्‍ट में अपने 42 विकेट पूरे किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-  चौथी पारी में 287 का लक्ष्य मुश्किल, भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब

मोहम्‍मद शमी ने साल भर के दौरान भारत से बाहर 10 टेस्‍ट मैच खेले, जिसमें उन्‍होंने 27.07 की औसत और 48.06 की स्‍ट्राइकरेट से गेंदबाजी की। साल 2018 में शमी का देश से बाहर ये दूसरा पांच विकेट हॉल है। इससे पहले साल की शुरुआत में जोहान्‍सबर्ग टेस्‍ट के दौरान मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ शमी ने 28 रन देकर पांच विकेट निकाले थे।

पढ़े:-  टॉम लेथम में खेली 264 रनों की शानदार पारी, बनाया विश्व रिकॉर्ड

पर्थ टेस्‍ट में शमी ने नाथन लियोन को अपना 42वां शिकार बनाया। वहीं, अगर अनिल कुंबले की बात की जाए तो साल 2006 में उन्‍होंने 35.17 की औसत और 63.3 की स्‍ट्राइकरेट से गेंदबाजी की थी। उस वर्ष उनका बेस्‍ट फिगर 6/78 था। कुंबले और शमी के अलावा कोई अन्‍य भारतीय गेंदबाज एक साल में विदेशों में 40 या इससे अधिक विकेट नहीं ले पाया है। साल 1968 में इरापल्‍ली प्रसन्‍ना ने आठ टेस्‍ट मैचों में 39 विकेट निकाले थे। इस साल भारत का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्‍ट मैच और होना बाकी है।