पैट कमिंस ने IPL कांट्रैक्‍ट के लिए विराट कोहली की चापलूसी करने के बयान को कुछ हद तक माना सही, बोले...

माइकल क्‍लार्क के हाल ही में भारत के बीते ऑस्‍ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू खिलाड़ियों द्वारा विराट कोहली की चापलूसी करने की बात कही थी.

Edited By : India.com Staff |Apr 10, 2020, 01:11 PM IST

Published On Apr 10, 2020, 01:11 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2020, 01:11 PM IST

पूर्व कप्‍तान माइकल क्‍लार्क (Michael Clarke) के उस कथन से ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) इत्‍तेफाक नहीं रखते हैं जिसमें उन्‍होंने कहा था कि विराट कोहली (Virat Kohli) के उग्र व्‍यवहार से बीते दौरे पर कंगारू टीम काफी दबाव में आ गई थी.

विराट कोहली की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने साल 2018-19 में हुए ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर पहली पर टेस्‍ट क्रिकेट में वहां जीत दर्ज की थी. भारत ऑस्‍ट्रेलिया को ऑस्‍ट्रेलिया में हराने वाला पहला एशियाई देश बना था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

माइकल क्‍लार्क ने हाल ही में कहा था कि टिम पेन की कप्‍तानी वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम उस सीरीज के दौरान भारत के खिलाफ कुछ ज्‍यादा ही (सॉफ्ट) कोमल तरीके से व्‍यवहार कर रही थी. क्‍लार्क का मानना है कि आइपीएल में अपने कांट्रैक्‍ट बचाए रखने के लिए ही कंगारू खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और भारतीय टीम के खिलाफ काफी थे.

पैट कमिंस (Pat Cummins) आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं. इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्‍हें 15.5 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है. उन्‍होंने हालांकि पूरी तरह से माइकल क्‍लार्क की बात का खंडन भी नहीं किया.

कमिंस ने कहा, “बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए जिस दिशा में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम आगे बढ़ना चाहती थी वो बड़ा फैक्‍टर हो सकता है. शायद इसी वजह से हमारी टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने कुछ ज्‍यादा ही शांत नजर आ रही थी.”

कमिंस ने “भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज से छह महीने पहले तक ही ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के व्‍यवहार को लेकर चर्चाएं चल रही थी. हर कोई ऑस्‍ट्रेलिया पर उंगली उठा रहा था. टीम पूरी तरह से स्‍पष्‍ट थी कि उन्‍हें किस दिशा में आगे बढ़ना है. मेरी नजर में यही मुख्‍य वजह थी. हो सकता है कुछ खिलाड़ियों के मन में क्रिकेट फील्‍ड से बाहर भारतीय दोस्‍तों को खो देने की वजह रही हो.”

Editor's Pick