पिच क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प ने पर्थ की पिच के मिजाज से उठाया पर्दा
पिच पर उछाल होगा औऱ रफ्तार भी जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब हो सकती है।
Published On Dec 13, 2018, 11:11 AM IST
Last UpdatedDec 13, 2018, 11:11 AM IST
Optus Stadium will make its Test debut on Friday when Australia take on India in the 2nd Test. © Chetan Narula/Contributor
भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमें सीरीज के दूसरे टेस्ट में भिड़ने को तैयार हैं। पर्थ के नए मैदान पर भारत का स्वागत करने के लिए तेज पिच बनाई गई है। पिच पर उछाल होगा औऱ रफ्तार भी जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब हो सकती है।
पर्थ को वैसे भी उसकी खतरनाक बाउंस के लिए जाना जाता है। यह मैच भले ही नए स्टेडियम में होगा लेकिन पिच का मिजाज वही पुराना रहने की उम्मीद है। पिच के क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प की माने तो यहां मेहमान टीम के बल्लेबाजों का सामना गति और उछाल दोनों से होने वाला है।
पिच पर घास, तेज और उछाल
शुक्रवार को खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले क्यूरेटर सिप्थॉर्प ने जानकारी दी कि विकेट पर काफी घास है। हरी घास का मतलब होता है कि विकेट तेज होगी। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी परेशानी उछाल ही रही है।
खिलाड़ियों से मिली सही प्रतिक्रिया
क्रिकेट.कॉम.एयू ने पिच क्यूरेटर सिप्थॉर्प के हवाले से जानकारी दी, ‘हमें कहा गया अगर आप कर सकते हैं तो इसे तेज और बाउंसी बनाया जाए। हमें खिलाड़ियों से जो फीडबैक मिला वो कमाल का था। मुझे नहीं लगता हमने कभी खिलाड़ियों के साथ इतना वक्त बिताया है लेकिन हम जितना हो सकता था उनके साथ उतना वक्त बिताना चाहते थे ताकि बेहतर फीडबैक मिल सके।’
पढ़ें:- कोहली बोले- उम्मीद है पर्थ की पिच से घास ना हटाई जाए
‘हमें उनकी तरफ से कोई नेगेटिव फीडबैक नहीं मिला, वो सभी इसके लिए तैयार हैं और काफी पॉजिटीव भी। हम पिच में बिल्कुल वहीं नमी चाहते हैं साथ ही उतना ही बाउंस और रफ्तार की भी उम्मीद करते हैं।’