This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
India vs Australia: Justin Langer बोले- IPL के चलते चोटिल हो रहे हैं खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह IPL है.
Written by India.com Staff
Last Published on - January 13, 2021 11:47 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीमें इन दिनों टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. नवंबर के अंत में शुरू हुआ टीम इंडिया का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा (India Tour of Australia) खिलाड़ियों की चोट के लिए भी सुर्खियों में छाया रहा है. दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ी फिटनेस की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. हालांकि इसमें टीम इंडिया की फेहरिस्त कुछ ज्यादा ही लंबी है. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) खिलाड़ियों की चोट के लिए IPL के पिछले सीजन को जिम्मेदार मान रहे हैं.
लैंगर ने कहा कि उन्हें यह टी20 लीग पसंद है लेकिन इस बार कोरोना वायरस के बीच शुरू हुए इस टूर्नामेंट की टाइमिंग सही नहीं थी. उन्होंने कहा कि इसी के चलते दोनों टीमों के क्रिकेटर चोटिल हो रहे हैं.
साल 2020 में आयोजित हुआ आईपीएल का 13वां सीजन इस बार सितंबर से नवंबर के बीच UAE में खेला गया. आमतौर पर यह अप्रैल-मई में भारत में होता है. आईपीएल के बाद से भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और ऑस्ट्रेलिया टीम भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है.
लैंगर ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इस सत्र में चोटों की सूची लंबी है. मुझे लगता है कि आईपीएल 2020 की टाइमिंग सही नहीं थी. खासतौर पर इतनी बड़ी सीरीज से पहले तो कतई नहीं.’
भारतीय टीम की ओर से अब तक 13 ऐसे खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे. इनमें से कुछ तो दौरे की शुरुआत से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए, जबकि कुछ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीच सीरीज में चोटें आईं. मोहम्मद शमी, केएल राहुल और उमेश यादव तो चोटों के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ही और अब ताजा नाम रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का भी जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पहले दो टेस्ट नहीं खेल सके थे.
लैंगर ने हालांकि आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे आईपीएल पसंद है. यह उसी तरह है जैसे मेरे युवा दिनों में काउंटी क्रिकेट था. काउंटी खेलकर क्रिकेट कौशल का विकास होता था और अब आईपीएल से सीमित ओवरों के खेल में निखार आ रहा है.’
TRENDING NOW
उन्होंने कहा, ‘लेकिन इस बार टाइमिंग सही नहीं थी. दोनों टीमों में कितने खिलाड़ी चोटिल हैं जो लीग का असर भी हो सकता है. मुझे यकीन है कि इसकी समीक्षा की जाएगी.’ यह पूछने पर कि बुमराह और जडेजा के नहीं खेलने का कितना असर होगा? उन्होंने कहा, ‘निश्चिततौर पर काफी असर होगा. लेकिन मुझे लगता है कि अब यह सबसे फिट के बाजी मारने की बात हो गई है.’
इनपुट : भाषा
