- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Prithvi Shaw resumed running; May get fit for 2nd Test
पृथ्वी शॉ ने शुरू किया दौड़ना, दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं शामिल
भारतीय टीम को 14 दिसंबर से पर्थ के नए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना है।
Published On Dec 10, 2018, 08:49 AM IST
Last UpdatedDec 10, 2018, 08:49 AM IST
Prithvi Shaw (Getty Images)
युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एडिलेड टेस्ट के आखिरी दिन ओवल मैदान में दौड़ लगाते नजर आए। शॉ फिलहाल पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। याद दिला दें कि शॉ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। फील्डिंग करते समय शॉ का पैर बुरी तरह से मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।
सोमवार को यानि आज एडिलेड टेस्ट के आखिरी दिन शॉ बाउंड्री के पास प्रोटेक्टिंग ब्रेस पहनकर दौड़ लगाते नजर आए। हालांति 14 दिसंबर को पर्थ के नए स्टेडियम में उनका खेलना अब भी मुश्किल है। लेकिन मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में शॉ खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एडिलेड में जीत के करीब टीम इंडिया लेकिन खुश नहीं हैं बल्लेबाजी कोच
पिछले हफ्ते शॉ की फिटनेस और सीरीज में उनकी वापसी को लेकर दिए बयान में भारतीय कोट रवि शास्त्री ने कहा था कि, “उसकी उम्र को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है को वो जल्दी ठीक हो जाएगा। जैसे हम पर्थ पहुंचेंगे, उसके बाद हम इस पर कोई फैसला लेंगे।”
शॉ टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज वापसी करेंगे, जिसके बाद केएल राहुल और मुरली विजय की मौजूदा सलामी जोड़ी में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। एडिलेड टेस्ट में दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, राहुल ने जहां 46 रन (2, 44) बनाए हैं, वहीं विजय ने केवल 29 रन (11, 18) स्कोर किए हैं।