- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia ravindra jadeja ruled out of test series due to thumb injury reports 4320140
India vs Australia- चोटिल होकर Ravindra jadeja भी टेस्ट सीरीज से बाहर
ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी अंगूठे में चोट लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बची टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.
Published On Jan 09, 2021, 06:39 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2021, 06:39 PM IST
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India) के लिए एक और बुरी खबर है. एक के बाद उसके स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने का सिलसिला जारी है. इस फेहरिस्त में अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम भी शामिल हो गया है. जडेजा का बाएं हाथ अंगूठा फ्रैक्चर के कारण अपनी जगह से उतर गया है.
इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को बैटिंग के दौरान तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) की गेंद उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर लगी थी. चोट के बाद वह दर्द में थे और मैदान पर फीजियो को उतरना पड़ा. उन्होंने जडेजा के हाथ पर बैंडेज लगाया था. इस बल्लेबाज ने भारत की पारी 244 रन पर सिमटने से पहले नाबाद 28 रनों का योगदान दिया.
हालांकि इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी पर नहीं उतर पाए. इसके बाद बीसीसीआई ने जानकारी दी कि उसने इस खिलाड़ी को स्कैन के लिए भेजा था. स्कैन के बाद मीडिया में जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं वह भारत के दृष्टिकोण से अच्छी खबर नहीं हैं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह ऑलराउंडर खिलाड़ी अब इस चोट के कारण बाकी बची सीरीज से बाहर हो गया है.’
इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टी की है कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी भी बाकी बची सीरीज से बाहर हो गया है. इस अधिकारी ने बताया कि जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में जो गेंद लगी थी उसके चलते इसमें फ्रैक्चर आ गया है और इसकी हड्डी अपनी जगह से हट गई है. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
इससे पहले टीम इंडिया को पहले टेस्ट में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और दूसरे टेस्ट में उमेश यादव (Umesh Yadav) के चोटिल होने के बाद दो झटके लग चुके थे, जबकि इशांत शर्मा (Ishant Sharma) पहले ही चोटिल होने के कारण इस दौरे पर नहीं आ पाए थे.
मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया आज 244 रन पर ऑल आउट होने के बाद बैकफुट पर आ गई है.