रवींद्र जडेजा ने कहा शतक लगाने के बाद करेंगे 'डबल तलवारबाजी'

धर्मशाला में आयोजित चौथे टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से बॉर्डर गावस्कर पर किया कब्जा।

Edited By : Gunjan Tripathi |Mar 28, 2017, 12:24 PM IST

Published On Mar 28, 2017, 12:24 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2017, 12:24 PM IST

रवींद्र जडेजा ने धर्मशाला टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे  © Getty Images
रवींद्र जडेजा ने धर्मशाला टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे © Getty Images

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज आखिरकार टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ खत्म हुई। धर्मशाला में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट में मेजबान टीम ने आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज पर सीरीज पर कब्जा कर लिया। जीत के नायक रहे सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और कप्तान अजिंक्य रहाणे। राहुल के शानदार अर्धशतक ने इस जीत को और भी खास बना दिया। विवाद, छींटाकशी और मैदान पर झड़पों से शुरू हुई ये रोमांचक सीरीज एक सुखद अंत तक पहुंची। ऑस्ट्रेलिया ने भी आखिरी दिन कड़ी टक्कर दी और हार नहीं मानी। मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता रवींद्र जडेजा ने, वहीं मैन ऑफ दी सीरीज भी सर जडेजा ही रहे। मैच के बाद रवि शास्त्री को इंटरव्यू देने आए जडेजा ने अपनी पारी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया धर्मशाला टेस्ट का पूरा स्कोरकार्ड यहां देखें]

जडेजा से जब शास्त्री ने उनकी बेहतर होती बल्लेबाजी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मेरा हौसला अब काफी बढ़ गया है और अब मैं शतक लगाने की पूरी कोशिश करूंगा। और शतक लगाने के बाद मैं दोनो हाथ से तलवारबाजी करूंगा।” जडेजा के इस बयान से उनके फैंस तो काफी खुश होंगे क्योंकि जब एक हाथ से उनकी तलवारबाजी दर्शकों को इतनी पसंद आती है तो फिर डबल तलवारबाजी का मजा ही एक और। जडेजा ने आगे कहा, “विश्व की नंबर एक गेंदबाज बनकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। विश्व की शीर्ष टेस्ट टीम का हिस्सा बनकर भी मैं काफी खुश हूं। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मेरे दिमाग में यही बात थी कि मुझे अपना पूरा समय लूंगा लेकिन मैथ्यू वेड विकेट के पीछे से जो भी कह रहा था उससे मुझे और खेलने की प्रेरणा मिली। एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में खुद को देखना काफी अच्छा रहा। कभी मैं एक छोर से विकेट लेता था तो कभी अश्विन इसलिए बल्लेबाजों पर हमेशा ही दबाव बना रहा।”

Editor's Pick