This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs AUS: Rohit Sharma ने की मीडियम पेस बॉलिंग, Dinesh Karthik ने यूं लिए मजे
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के ब्रिसबेन टेस्ट में चोटिल होने के बाद Rohit Sharma ने मीडियम पेस बॉलिंग कर सभी को चौंका दिया.
Written by India.com Staff
Last Published on - January 15, 2021 2:23 PM IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को क्रिकेट फैन्स को अपने एक नए टैलंट के दर्शन कराए. बैटिंग में नाम कमाने से पहले रोहित शर्मा एक बेहतरी ऑफ स्पिनर हैं यह तो सभी जानते हैं. लेकिन ब्रिसबेट टेस्ट में उन्होंने मीडियम पेस बॉलिंग कर फैन्स का दिल जीत लिया. टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस नए प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहने तक का इशारा कर दिया है.
ब्रिसबेन टेस्ट (IND vs AUS Brisbane Test) में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले दिन फील्डिंग पर उतरी. इस दौरान पहले से ही कई स्टार खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही टीम को पारी के 36वें ओवर में नवदीप सैनी (Navdeep Saini) के रूप में एक और नया झटका, तब लगा, जब सैनी इस ओवर की 5वीं गेंद पर ग्रोइन इंजरी से चोटिल हो गए.
Into the attack: Rohit Sharma from the Vulture St End! 🔥
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/qHDvLMZCSO
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2021
भारतीय टीम का यह ओवर पूरा करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा ने उठाई. लग रहा था कि रोहित शर्मा शायद यहां हमेशा की तरह ऑफ स्पिन बॉलिंग ही फेंकेंगे. लेकिन ब्रिसबेन की तेज उछाल भरी पिच पर भला स्पिन फेंकने का क्या लाभ. रोहित ने यहां मीडियम पेस बॉलिंग कर अपनी नई प्रतिभा दिखाई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी रोहित की इस बॉलिंग का वीडियो शेयर करने में देर नहीं लगाई.
हालांकि इस स्टार खिलाड़ी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक यही एकमात्र गेंद फेंकी. लेकिन सुर्खियां बटोरने के लिए यह गेंद काफी थी. रोहित ने हल्के कदमों से दौड़ते हुए इस गेंद को 102.1 किलोमीटर की रफ्तार से फेंका. हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इसके बाद दिन भर रोहित को दोबारा बॉलिंग के लिए याद नहीं किया. वैसे यह बहुत ही साधारण गेंद थी. लेकिन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक इस पर रोहित की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.
@Jaspritbumrah93 and and @MdShami11 better watch out , new fast bowler in the wings @ImRo45 #absolutelyrapid pic.twitter.com/4HoF8zcl9A
— DK (@DineshKarthik) January 15, 2021
TRENDING NOW
उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह और और मोहम्मद शमी. इसे अच्छे से देख लीजिए, एक नया तेज गेंदबाज रोहित शर्मा सही समय पर तैयार है.’ कार्तिक ने एक खास ग्राफिक इस्तेमाल करते हुए इन तीनों खिलाड़ियों को अपने इस ट्वीट में टैग किया.
