रोहित शर्मा टेस्ट में किस नंबर पर करेंगे बैटिंग, किया खुलासा
कोहली के शुरूआती टेस्ट के बाद भारत लौटने के बाद टेस्ट उप कप्तान रहाणे और पुजारा के साथ बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है
Published On Nov 22, 2020, 02:42 PM IST
Last UpdatedNov 22, 2020, 02:42 PM IST
Rohit Sharma
वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आगामी ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) दौरे पर सिर्फ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। रोहित इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से खेली जाएगी। इससे पहले 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए रोहित टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।
रोहित का कहना है कि टेस्ट में बतौर ओपनर उन्होंने अपनी भूमिका का लुत्फ उठाया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह टीम प्रबंधन की मांग के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में अपने स्थान को लेकर लचीला होने के लिए तैयार हैं।
सीनियर बल्लेबाज के कप्तान विराट कोहली के शुरूआती टेस्ट के बाद भारत लौटने के बाद टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के साथ बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है।
Lanka Premier League 2020: IPL के बाद 26 से होगा इस टी20 का आगाज, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड
रोहित ने पीटीआई से कहा, ‘मैं आपको वही चीज कहूंगा जो मैंने सभी को कहा है। जहां भी टीम चाहती है, मैं वहां बल्लेबाजी करने को तैयार हूं लेकिन मैं नहीं जानता कि वे सलामी बल्लेबाज के तौर पर मेरी भूमिका बदलेंगे या नहीं।’
उनका मानना है कि जब तक वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग के बाद आस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, तब तक टीम प्रबंधन ने उनकी भूमिका तय कर ली होगी। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मामूली हैमस्ट्रिंग चोट लग गयी थी।
रोहित ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि आस्ट्रेलिया में पहुंचे टीम प्रबंधन ने विराट के जाने के बाद विकल्प पहचान लिये होंगे और कौन खिलाड़ी हैं जो पारी का आगाज करेंगे। एक बार मैं वहां पहुंच जाऊं, मुझे स्पष्ट हो जायेगा कि क्या होगा। वे जिस स्थान पर चाहते हैं, मैं उस स्थान पर बल्लेबाजी के लिये तैयार रहूंगा।’
हुक और पुल शॉट को खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल कभी कभार उतना बड़ा कारक नहीं होता, जितना इसे बनाया जाता है।
Lanka Premier League 2020: कैंडी टस्कर्स की ओर से खेलेंगे पेसर डेल स्टेन
उन्होंने कहा, ‘हम उछाल की बात करते हैं, पर्थ को छोड़कर, पिछले कुछ वर्षों में अन्य मैदानों (एडीलेड, एमसीजी, एससीजी) पर मुझे नहीं लगता कि इतना ज्यादा उछाल है।’ रोहित ने कहा, ‘अब, विशेषकर पारी का आगाज करते हुए, मुझे कट और पुल शॉट नहीं खेलने के बारे में सोचना होगा और जहां तक संभव हो, मुझे ‘वी’ और स्ट्रेट शॉट खेलने पर ध्यान लगाना होगा।’
टीम इंडिया कोरोनावायरस महामारी के बाद लगभग 9 महीने बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।