• Home
  • News
  • India vs australia rohit sharma should bat down the order in sydney test says former australian cricketer brad hogg 4311977

IND vs AUS: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा- सिडनी में शीर्ष नहीं बल्कि मध्यक्रम में खेलें रोहित शर्मा

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन में मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाजी की भूमिका दी है।

Edited By : India.com Staff |Jan 06, 2021, 02:04 PM IST

Published On Jan 06, 2021, 02:04 PM IST

Last UpdatedJan 06, 2021, 02:04 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी टीम के ऐलान से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की है कि रोहित तीसरे टेस्ट में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) इससे सहमत नहीं है। हॉग का मानना है कि रोहित को सिडनी टेस्ट में शीर्ष के बजाय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। हॉग के मुताबिक रोहित को मयंक अग्रवाल नहीं बल्कि हनुमा विहारी की जगह दी जानी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने शुबमन गिल और मयंक की सलामी जोड़ी को आगे मौका देने का भी समर्थन किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में हॉर ने कहा, “जिस वजह से रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में परेशानी होती है वो ये है कि वहां अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट होता है, वो अपने शरीर से दूर खेलता है और इससे वो नई गेंद के खिलाफ स्लिप पर कैच के मौके बनाएगा।”

पूर्व गेंदबाज ने कहा, “मैं उसे (रोहित शर्मा को) ऑस्ट्रेलिया में निचले क्रम में खिलाउंगा और उम्मीद करता हूं कि शीर्ष क्रम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका दे ताकि जब वो आए तो पूरी आजादी के साथ खेल सके।”

हॉग ने चोटिल उमेश यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “अतिरिक्त गति के लिए मैं सैनी के साथ जाउंगा। आपके पास ऐसा गेंदबाज है जो लाबुशाने और स्टीव के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदबाजी कर सकता है जो कि पहले भी शॉर्ट बॉल के खिलाफ परेशान हुए हैं।”

Editor's Pick