IND vs AUS: बुधवार को मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा

सिडनी में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की वजह से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हो सकता है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 29, 2020, 08:39 AM IST

Published On Dec 29, 2020, 08:39 AM IST

Last UpdatedDec 29, 2020, 08:39 AM IST

रोहित शर्मा (IANS)

भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार, 30 दिसंबर को सिडनी से मेलबर्न रवाना होंगे। चूंकि अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरा मैच का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना तय हो गया।

सिडनी में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों की वजह से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट एमसीजी में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। भारत से 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए रोहित फिलहाल सिडनी के एक होटल में क्वारेंटीन हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एएनआई से बातचीत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े सूत्र ने बताया कि सलामी बल्लेबाज मेलबर्न हवाई यात्रा के जरिए जाएंगे और बुधवार को भारत के बायो सिक्योर बबल में प्रवेश करेंगे।

सूत्र ने कहा, “हां, उन्हें सीए द्वारा बुधवार को मेलबर्न लाया जाएगा चूंकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना लगभग तय हो गया है।”

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया 32 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकली ने पिछले हफ्ते दिए बयान में कहा था कि बोर्ड ने कहा था कि अगर सिडनी में स्थिति बिगड़ती है तो सभी का स्वास्थ्य हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

सीए ने कहा, “अगर न्यू साउथ वेल्स में सार्वजनिक स्वास्थ्य हालातों की वजह से सिडनी में खेलना मुमकिन नहीं हो पाता है तो सीए की दूसरी योजना विक्टोरियन सरकार के साथ मिलकर तीसरे टेस्ट का आयोजन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में और फिर चौथे मैच का आयोजन गाबा में होगा।”

हॉकली ने कहा कि तीसरे टेस्ट को लेकर आखिरी फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लिया जाएगा।

Editor's Pick