AUS vs IND: जिद पर अड़े हैं... संजय मांजरेकर ने विराट कोहली पर साधा निशाना

IND vs AUS 2nd Test Live Cricket Score, India vs Australia Test Live Scorecard: पर्थ टेस्ट में सेंचुरी लगाने के बाद विराट कोहली ने अच्छे फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे. ऊपर से यह मुकाबला ऐडिलेड में खेला जा रहा है. और यह कोहली का पसंदीदा मैदान है. लेकिन वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए, कोहली के आउट होने के बाद संजय मांजरेकर ने उनके आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Dec 06, 2024, 01:19 PM IST

Published On Dec 06, 2024, 01:19 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2024, 01:19 PM IST

Virat Kohli out in Adelaide Test Match

Virat Kohli out in Adelaide Test Match

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ऑफ स्टंप के बाहर विराट कोहली की लंबे समय से चली आ रही कमजोरी के बारे में बात की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड टेस्ट के पहले दिन कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो गए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को इस पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन ऐडिलेड में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल पहली गेंद पर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने मिलकर 69 रन जोड़े और भारत को मैच में वापसी करवाई. इसके बाद कोहली मैदान पर उतरे.

विराट कोहली के लिए यह मैदान बहुत लकी रहा है. यहां उन्होंने चार टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं. कोहली ने पर्थ टेस्ट में भी सेंचुरी लगाई थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि पूर्व भारतीय कप्तान एक बार फिर रंग में आएंगे. लेकिन वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर, कोहली के आउट होने पर बहुत निराश दिखे. उन्होंने कोहली की गिरती हुई टेस्ट औसत और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर उनके संघर्ष के बारे में बात की. उन्होंने कोहली के रवैये की भी आलोचना की. मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, ‘विराट कोहली की बल्लेबाजी औसत 48 से नीचे जाने की एक वजह ऑफ स्टंप के बाहर उनकी कमजोरी भी है. लेकिन इससे ज्यादा अहम यह है कि वह इससे पार पाने के लिए कोई दूसरा तरीका नहीं तलाशने पर अड़े हुए हैं.’

IND vs AUS- WATCH: 16 गेंद और चंद मिनटों में पलट गया पासा, स्टार्क ने वक्त और हालात बदल दिए

स्टार्क ने कोहली को एक कमाल की गेंद पर आउट किया. यह कोहली के क्रॉस जाती हुई एक गुड लेंथ बॉल थी. यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी. कोहली यह समझ नहीं पाए कि इस गेंद को खेलें या फिर छोड़ दें. उन्होंने आखिरी समय पर बल्ला अड़ा दिया. गेंद बल्ले से लगकर दूसरी स्लिप की ओर गई. वहां खड़े स्टीव स्मिथ ने आसान सा कैच पकड़ा.

आउट होने के बाद कोहली जाहिर तौर पर काफी दुखी थे. अपने शॉट से वह काफी नाराज थे. आउट होने के बाद कोहली ने अपने बल्ले को भी देखा था. लेकिन इसी तरह गेंद को छोड़ने और खेलने की दुविधा के चलते वह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी आउट हो गए थे. भारत पहले सेशन में एक विकेट पर 69 से चार विकेट पर 82 तक पहुंच गया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick