शेन वॉर्न की सलाह से कंगारुओं पर कहर ढाएंगे कुलदीप यादव

भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुकी है। 21 नवंबर को दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2018, 03:09 PM IST

Published On Nov 18, 2018, 03:09 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2018, 03:09 PM IST

Kuldeep Yadav © Getty Images

Kuldeep Yadav (File Photo) © Getty Images

भारत का ऑस्‍ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर को पहले टी-20 मैच के साथ शुरु हो जाएगा। टीम इंडिया ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जहां उन्‍हें मेजबान टीम के साथ तीन टी-20, चार टेस्‍ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी कमर कस ली है।

इंडिया टीवी के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कुलदीप ने कहा, “मैंने हमेशा ही शेन वॉर्न के खेल को फॉलो किया है। कुछ दिन पहले ही वॉर्न से मेरी बातचीत भी हुई है। उन्‍होंने मुझे मिलने के लिए कहा है। साथ ही उन्‍होंने मुझे अपने गेंदबाजी एक्‍शन को ओवर द विकेट की जगह राउंड द विकेट करने की सलाह दी है। ऑस्‍ट्र‍ेलिया की विकेट पर बाउंस मिलेगा, जिसे मैं अपने पक्ष में इस्‍तेमाल कर सकता हूं। अगर स्पिनरों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया तो हमें ऑस्‍ट्रेलिया में जरूर कामयाबी मिलेगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप यादव ने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया में ये मेरा पहला दौरा होने वाला है ऐसे में वहां गेंदबाजी करना मेरे लिए बड़ी चुनौती होगा। विदेशी कंडीशन में गेंदबाजी के दौरान मुझे अपने बेसिक्‍स पर ही फोकस रखना होगा। ऑस्‍ट्रेलिया में मुझे अपना आत्‍मविश्‍वास बनाए रखना होगा। मैं अपने आप को मिस्‍ट्री बॉलर की जगह क्‍वालिटी बॉलर के रूप में देखना ज्‍यादा पसंद करता हूं।”

कुलदीप यादव ने कहा, “मैंने ड्यूक बॉल से ज्‍यादा गेंदबाजी नहीं की है। मैं अमूमन एसजी गेंद से गेंदबाजी करता हूं। कूकाबुरा भी अच्‍छी गेंद है। मुझे सभी तीन तरह की गेंद पसंद है। तीनों गेंद में ज्‍यादा अंतर नहीं है। मुझे किसी भी गेंद से कोई समस्‍या नहीं है। मुझे कूकाबुरा गेंद से गेंदबाजी भी पसंद है।

मैंने हमेशा ही अपनी टीम के बारे में सोचता हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम अच्‍छा प्रदर्शन करे। ये मेरे लिए महज शुरुआत है। मैं हर दिन खुद में सुधार करने की कोशिश करता हूं। फिलहाल मेरा फोकस ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्‍ट्रेलिया में अच्‍छा प्रदर्शन काफी चुनौतीपूर्ण है।”

Editor's Pick