add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs Australia- Ajinkya Rahane ने जिम्मेदारी लेकर मैच की तस्वीर बदल दी: शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने कहा 0-1 से पिछड़ने के बाद रहाणे ने टीम का कैरेक्टर बदल दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 28, 2020 2:06 PM IST

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में टीम इंडिया के 0-1 से पिछड़ने के बात कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने जिस ढंग से टीम इंडिया की कमान संभालते हुए दूसरे टेस्ट में उसकी वापसी कराई है. उससे क्रिकेट के सभी जानकारी प्रभावित हैं. कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने रहाणे की कप्तानी की जमकर तारीफ की है. तारीफ के इस सिलसिले में पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी शामिल हो गए हैं. अख्तर ने कहा कि रहाणे ने दिखाया है कि वह परिपक्व कप्तान हैं.

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test India vs Australia) के दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद अख्तर ने मजबूत इरादों वाले इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ की है. टीम इंडिया ने मैच के पहले दिन कंगारू टीम को मात्र 195 रन पर समेट दिया. इसके बाद भारत ने अजिंक्य रहाणे के कप्तानी शतक की बदौलत मेजबान टीम पर बढ़त हासिल कर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रहाणे के खेल और उनकी कप्तानी की तारीफ करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘टीम इंडिया का कैरेक्टर देखकर मुझे खुशी है. एक व्यक्ति ने जिम्मेदारी ली और पूरे मैच की तस्वीर ही बदल दी. भारतीय टीम फिर से एकजुट हुई और उसने ऑस्ट्रेलिया को पीट दिया. उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि उनके (भारत) पास एकजुट होने की ताकत है.’

TRENDING NOW

45 वर्षीय अख्तर ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे की कप्तानी भारतीय टीम का यह स्वभाव है. रहाणे जो महारष्ट्र से आते हैं वह एक समझदार और क्रिकेट की गहरी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने बहुत बेहतरीन कप्तानी की है.’

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, ‘आप उनके बॉलिंग में परिवर्तन को देख सकते हैं और जिस ढंग से उनके गेंदबाजों ने सहयोग दिया वह भी लाजवाब है. रहाणे दबाव में भी शांत थे और फील्डिंग के दौरान उन्होंने आक्रामक फील्डिंग लगाकर बेहतरीन ढंग से खेल चलाया. उन्होंने परिपक्वता दिखाई है.’ उन्होंने कहा, ‘रहाणे भारत को इस मैच में ड्राइविंग सीट पर ले आए हैं.’