This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
India vs Australia: स्लेजिंग से सीरीज में पैदा हुआ रोमांच, Rishabh Pant और मैथ्यू वेड ने की शुरुआत, देखें VIDEO
भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब मैदान पर उतरती हैं और उनके खिलाड़ियों में स्लेजिंग न हो तो फैन्स को सीरीज में कुछ कमी सी लगती है. पंत और वेड ने आज इसकी शुरुआत कर दी है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 28, 2020 1:23 PM IST

टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट (India vs Australia) के तीसरे दिन मैच पर अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया है. भारत की पहली पारी 326 के स्कोर पर समाप्त हुई, जिससे मेजबान टीम पर उसने 131 रन की बढ़त हासिल की. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 133 रन बनाने तक 6 विकेट गंवा दिए हैं. वह भारत से अभी सिर्फ 2 रन ही आगे निकला है. इस बीच इस सीरीज में आज स्लेजिंग की शुरुआत भी हो गई. दो विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे पहले बातों के इस द्वंद्व में कूदते नजर आए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जब मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ओपनिंग करने उतरे तो वह भारतीय गेंदबाजों को काफी देर तक विश्वास से नहीं खेल पा रहे थे. विकेटकीपर रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने भांप लिया और अपने गेंदबाजों का हौसला बढ़ाने के मकसद से विकेट के पीछे से कॉमेंट करना शुरू कर दिया.
पंत के तीखे कॉमेंट गेंदबाजों का हौसला बढ़ाने से ज्यादा मैथ्यू वेड को चुभ रहे थे. वेड बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे थे और इस पर पंत के तीखे कॉमेंट उन पर मानसिक दबाव बढ़ा रहे थे. पारी का 25वां ओवर बुमराह फेंकने आए थे. पहली ही गेंद को वेड हल्के हाथ से खेलते हुए स्केयर लेग की ओर धकेल दिया. इस पर पंत ने ‘हे हे हे….’ बोलकर टीम का उत्साह बढ़ाया.
https://twitter.com/WisdenIndia/status/1343410003097448454?s=20
वेड परेशान थे तो उन्होंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पंत के कॉमेंट पर पलटवार किया. उन्होंने भी ‘हे हे हे….’ बोलकर पंत को कहा, ‘तुम बार-बार मैदान के बाहर लगी बड़ी स्क्रीन में खुद को देख रहे हो. यह हंसी वाला है. मैं तुम्हें (बड़ी स्क्रीन) यह दे दूंगा. खुद को बड़ी स्क्रीन पर देख रहे हो बड़ा हास्यास्पद है.’
इसके कुछ देर बाद ही दिन का दूसरा सत्र खत्म हो गया और अश्विन द्वारा फेंकी गई इस सत्र की अंतिम बॉल को वेड ने मजेदार अंदाज में लेफ्ट करते हुए पंत के करीब चले गए, जिससे मैदान पर एक नया रोमांच आ गया. इसके बाद वेड ने पवेलियन लौटते हुए फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए पंत के स्वभाव पर कहा, ‘वह हमेशा हंसता ही रहता है. वह ज्यादा कुछ कहता नहीं है, वह बस आप पर हंसता रहता है. मुझे नहीं पता इसमें क्या मजे जैसा है, यह मेरी बैटिंग हो सकती है.’
इसके बाद तीसरे सत्र में मैथ्यू वेड 40 के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर आउट हो गए. वेड ने 137 गेंदें खेलकर 3 चौकों की मदद से यह 37 रन बनाए.
