- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Steven Smith invites Team India for a Beer
हार के बाद स्टीवन स्मिथ ने दिया टीम इंडिया को बीयर पार्टी का न्योता
धर्मशाला टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
Published On Mar 28, 2017, 02:02 PM IST
Last UpdatedMar 28, 2017, 02:02 PM IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भले ही टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई विवाद हुए हों लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इन विवादों को ठंडा करने का मन बना लिया है। कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारतीय टीम से सभी गिले-शिकवे मिटाने के लिए धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे से बातचीत की और उन्हें और टीम इंडिया को साथ में बीयर पीने का न्योता दिया।
Steve Smith just told me he asked Rahane if the Aussies can join India for a beer in the dressing rooms. The right way to end it. #INDvAUS pic.twitter.com/uEuaie2g7D
— Alister Nicholson (@AlisterNicho) March 28, 2017
आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच सीरीज के दौरान कई विवाद हुए। पहला बड़ा विवाद बेंगलुरू टेस्ट के दौरान हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने डीआरएस के फैसले के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर मदद लेने की कोशिश की। स्टीवन स्मिथ की ये हरकत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देख ली और उन्होंने अंपायरों से शिकायत की। अंपायरों ने स्टीवन स्मिथ को ड्रेसिंग रूम से मदद लेने के लिए टोका। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने स्टीवन स्मिथ पर आरोप लगाया कि पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम की मदद ली, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम और टीम इंडिया के बीच खटास और बढ़ गई। [ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को कभी दोस्त नहीं कहूंगा-विराट कोहली]धर्मशाला टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली। कंगारू विकेटकीपर मैथ्यू वेड रविंद्र जडेजा, अश्विन और मुरली विजय से भिड़ गए। वहीं स्टीवन स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम से मुरली विजय को गाली तक दे डाली। अपने इन्हीं गर्मागर्म विवादों को ठंडा करने के लिए अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को बीयर पार्टी में शरीक होने का न्योता दिया है।