• Home
  • News
  • India vs australia sydney test may be transferred to melbourne due to covid 19 outburst 4287906

सिडनी टेस्‍ट को मेलबर्न शिफ्ट करने की तैयारी में है CA, बताई ये वजह

सिडनी टेस्‍ट आगामी सात जनवरी से खेला जाना है।

Edited By : India.com Staff |Dec 24, 2020, 04:36 PM IST

Published On Dec 24, 2020, 04:36 PM IST

Last UpdatedDec 24, 2020, 04:36 PM IST

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी में होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्‍ट मैच पर कोरोना संक्रमण का साया मंडरा रहा है. सिडनी में बिते कुछ दिनों में इस वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं.

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने गुरूवार को कहा कि सिडनी में कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामले सामने आने के बावजूद तीसरा टेस्ट मूल कार्यक्रम के अनुसार कराये जाने के प्रयास जारी है लेकिन हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न को तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिये विकल्प के तौर पर रखा गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना संक्रमण के नये मामले मिलने के बाद सात जनवरी से वहां शुरू होने वाले तीसरा टेस्ट को लेकर अनिश्चतता की स्थिति है . मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट होना है और वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी की दौड़ में भी है.

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को तीसरे टेस्ट और गाबा को चौथे टेस्ट की मेजबानी का पूरा मौका देंगे. सिडनी में अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो आपात योजना के तहत हम विक्टोरिया सरकार के साथ मिलकर तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करायेंगे और चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जायेगा.’’

इस पर अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लिया जायेगा. वैसे सिडनी के उत्तरी तटों पर हालात बेहतर हुए हैं लेकिन ऐसी आशंका है कि क्वींसलैंड जरूरी रियायत नहीं देगा यानी खिलाड़ी और प्रसारण दल सिडनी से ब्रिसबेन यात्रा नहीं कर सकेंगे जहां चौथा टेस्ट होना है. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि बोर्ड रियायतों (India vs Australia) के लिये क्वींसलैंड सरकार के संपर्क में है .

इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट क्लब के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स ने गुरूवार को कहा कि क्लब भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच लगातार दो टेस्ट की मेजबानी करने के लिये तैयार है लेकिन वह चाहेंगे कि पारंपरिक तौर पर सिडनी (India vs Australia) में नये साल में खेला जाने वाला टेस्ट उसी मैदान पर हो .

फॉक्स ने ‘सेन रेडियो’ से कहा ,‘‘ मैं क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया से लगातार संपर्क में हूं और चाहता हूं कि सिडनी टेस्ट सिडनी में ही हो . इसे कहीं और कराने में मजा नहीं है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जरूरत पड़ने पर हम तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी कर लेंगे . लेकिन पारंपरिक तौर पर नये साल का टेस्ट सिडनी में ही होता है और ऑस्‍ट्रेलियाई खेलों में उसका विशेष स्थान है.मैं चाहूंगा कि वह मैच सिडनी में ही हो.’’

Editor's Pick