- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs australia t natarajan likely to make test debut in sydney test says reports 4298688
India vs Australia: सिडनी टेस्ट में मिल सकता है टी. नटराजन को डेब्यू का मौका
टीम इंडिया के युवा लेफ्टआर्म पेसर टी. नटराजन सिडनी टेस्ट से अपने टेस्ट करियर का आगाज करने सकते हैं.
Published On Dec 30, 2020, 02:35 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2020, 02:35 PM IST
टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए युवा लेफ्टआर्म फास्ट बॉलर टी. नटराजन (Thangarasu Natarajan) के लिए यह समय शानदार चल रहा है. इस साल आईपीएल (IPL 2020) में नटराजन ने अपनी सटीक यॉर्कर का ऐसा जादू बिखेरा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले बतौर नेट बॉलर जाने के लिए चुना गया और फिर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए थो उन्हें टीम इंडिया में पहली बार शामिल कर लिया गया.
नटराजन (T. Natarajan) भाग्यशाली रहे कि उन्हें वनडे और टी20 दोनों में डेब्यू का मौका मिल गया. इस युवा लेफ्टआर्म फास्ट बॉलर ने अब तक खेले एकमात्र वनडे में 2 और 3टी20 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं. फिलहाल यह तेज गेंदबाज बतौर नेट बॉलर ही भारतीय टेस्ट टीम के साथ है. लेकिन ताजा बन रहे समीकरण कुछ इस प्रकार हैं कि उन्हें सिडनी टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
मेलबर्न टेस्ट में उमेश यादव (Umesh Yadav) ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में चोटिल हो गए थे. उमेश की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Muscles Injury) आ गया था. टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में इस गेंदबाज को आराम देने के पक्ष में हैं. ऐसे में नटराजन को इस टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया जाएगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों से खबर मिली है कि नटराजन को सिडनी टेस्ट में खिलाने की तैयारी चल रही है. सूत्रों ने बताया, ‘मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के चोटिल होने के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को टीम में शामिल किया गया था. टीम में नवदीप सैनी भी पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन नटराजन को इन दोनों खिलाड़ियों से पहले प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है. खेल की रणनीति के लिहाज से भी यह फैसला कारगर होगा.’
दरअसल नटराजन लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज हैं. वह एक छोर से तेज बॉलिंग में अलग विविधता भी लाएंगे और सामने वाले छोर से स्पिनरों को बॉलिंग में मदद के लिए पिच पर अपने फुट मार्क (पैर के निशान) भी बनाएंगे. इससे रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने का काम आसानी से कर पाएंगे.