This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टीम इंडिया को बड़ा झटका, पेसर मोहम्मद शमी 6 सप्ताह के लिए हुए क्रिकेट से दूर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने पर लगा ग्रहण
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट से बाहर हुए पेसर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) भारत के लिए रवाना हो चुके हैं
Written by India.com Staff
Last Published on - December 23, 2020 9:06 AM IST

Mohammed Shami out for six weeks from Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कलाई में फ्रेक्चर के कारण 6 सप्ताह के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. शमी को ये चोट ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ जारी 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पेसर पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर लगी थी. ऐसे में शमी का अब आगामी इंग्लैंड (India vs England Test Series) के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी खेलना संदिग्ध हो गया है.
इस भारतीय पेसर को अगले छह सप्ताह आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट में शमी को कमिंस की गेंद कलाई में लगी थी जिसके बाद स्कैन में उनकेक हाथ में फ्रेक्चर का पता चला.
बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने कहा ,‘उनका पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है. रिहैबिलिटेशन में छह सप्ताह लगेंगे. प्लास्टर हटने के बाद वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में भाग लेंगे.’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए. ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी. पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium ) में खेला जाएगा.
शमी पिछले कुछ वर्षों से टीम इंडिया की पेस अटैक के मुख्य हथियार बनकर उभरे हैं. जब भारतीय टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था उस समय इस तेज गेंदबाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी. शमी ने पिछले दौरे पर कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे. भारतीय टीम तब पहली बार ऑस्ट्रेलियाई में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही थी.
