• Home
  • News
  • India vs australia test series no hope mark waugh predicts series belongs 4 0 to australia against india 4285099

India vs Australia : कंगारू टीम के पूर्व बैट्समैन ने कहा-Team India 0-4 से गंवाएगी टेस्ट सीरीज, वापसी हुई अब असंभव

भारतीय क्रिकेट टीम 4 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है

Edited By : India.com Staff |Dec 23, 2020, 10:21 AM IST

Published On Dec 23, 2020, 10:21 AM IST

Last UpdatedDec 23, 2020, 10:21 AM IST

India vs Australia Test Series :भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के साथ शुरुआत की है. एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ढाई दिन के भीतर ही 8 विकेट से रौंद दिया. टीम इंडिया (Team India) का विदेश में ये पहला डे नाइट टेस्ट मैच था. पिंक बॉल (Pink Ball Test) से गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम दूसरी पारी में 9 विकेट पर सिर्फ 36 रन ही बना सकी.

चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी बल्लेबाजी पूरी नहीं कर सके. भारत के पहले टेस्ट में प्रदर्शन को देखते हुए उसके आगामी टेस्ट मैचों को लेकर दिग्गज अलग अलग भविष्यवाणी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ (Mark Waugh) का मानना है कि एडिलेड में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है और मेजबान टीम 4-0 से ‘क्लीन स्वीप ’ कर सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह पूछने पर कि क्या भारत की वापसी की उम्मीद दिख रही है, इस पर मार्क वॉ ने कहा ,‘कोई उम्मीद नहीं. कोई उम्मीद नहीं है.’ उन्होंने कहा ,‘एडिलेड टेस्ट में वे जीत सकते थे. विराट कोहली एक ही टेस्ट खेल रहे थे. मुझे लगा था कि वहां के हालात भी उनके अनुकूल थे.’

बकौल मॉर्क वॉ,‘अब नहीं लगता कि वे वापसी कर पाएंगे. पहला टेस्ट तीन दिन में हारने के बाद तो बिल्कुल नहीं. ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा.’ ऑलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) ने भी कहा कि पहला टेस्ट भारत के लिए जीतने का सुनहरा मौका था और अब वापसी करना असंभव है.

सीरीज का दूसरा यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में भारत को नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. कोहली पितृत्व अवकाश पर घर लौट रहे है.

Editor's Pick