- Home
- News
- India vs australia this is my best best run out so far says ravindra jadeja on steve smith run out 4317142
India vs Australia: Steve Smith का रन आउट मेरे करियर का बेस्ट पल: Ravindra Jadeja
India vs Australia Sydney Test: रवींद्र जडेजा ने अपने एक बेहतरीन थ्रो पर आज स्टीव स्मिथ को रन आउट कर उनकी शतकीय पारी का अंत किया.
Published On Jan 08, 2021, 01:56 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2021, 01:56 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का शानदार खेल जारी है. सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट और एक बड़ा रन आउट करके अपने खेल का प्रभाव दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट (Steve Smith) स्टीव स्मिथ (131) के रूप में गिरा था, जो रवींद्र जडेजा ने अपने बेहतरीर रनआउट के बल पर टीम को दिलाया. जडेजा ने इस रन आउट को अपने करियर का सबसे बेस्ट पल करार दिया है.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत की ओर से रवींद्र जडेजा मीडिया को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित करने आए. इस दौरान उनसे इस रन आउट पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक जितने भी इस तरह के रन आउट किए हैं यह उन सबमें मेरा बेस्ट होगा. मैं अपने बेस्ट रन आउट में इसे सबसे ऊपर गिनूंगा.
https://twitter.com/pavithran4/status/1347400810318098433?s=20
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी और यहां स्टीव स्मिथ बुमराह की गेंद पर इन साइड ऐज लगने के बाद दो रन के दौड़ पड़े. लेकिन बॉल की ओर तेज सी झपटते हुए रवींद्र जडेजा आए. वह डीप स्केयर लेग पर तैनात थे और अपनी चिर-परिचित अंदाज में दौड़ते हुए वह 30 गज के दायरे के भीतर आ गए और उन्होंने बॉल को उठाकर सीधे स्टंप्स पर दे मारा.
स्मिथ भी तेजी से दौड़ते हुए क्रीज में प्रवेश करना चाह रहे थे लेकिन जडेजा का निशाना अचूक था और उनकी थ्रो की स्पीड भी इतनी थी जिसने स्मिथ के क्रीज में पहुंचने से पहले ही स्टंप्स पर रखीं गिल्लियां बिखेर दीं. जडेजा के इस थ्रो के बूते ऑस्ट्रेलिया 338 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 96 रन जोड़ लिए हैं. मेहमान टीम अभी कंगारुओं से 242 रन पीछे है.