add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs Australia: रोहित-पंत विवाद से पहले टीम इंडिया के दो और बार तोड़ा था कोविड प्रोटोकॉल

कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पांचों खिलाड़ियों को बाकी स्क्वाड से अलग आइसोलेशन में रखा जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 3, 2021 5:51 PM IST

रोहित शर्मा (Rohit Sharma), रिषभ पंत (Rishabh Pant) समेत पांच खिलाड़ियों के भारत-ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर गावस्कर सीरीज के बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद अब भारतीय टीम द्वारा दो और बार कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की खबर सामने आई है।

फॉक्स स्पोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक पंत, रोहित, शुबमन गिल (Shubman Gill), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) के मेलबर्न के रेस्ट्रां में एक भारतीय फैन से मुलाकात करने के मामले की जांच के दौरान पता चला है कि मेहमान टीम ने इससे पहले दो और बार कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नई खबरों के मुताबिक भारतीय टीम द्वारा प्रोटोकॉल पहली बार तब तोड़ा गया जब दिसंबर 2020 में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ सिडनी के एक स्टोर में शॉपिंग की।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक स्टोर में शॉपिंग के दौरान कोहली या पांड्या ने चेहरे पर मास्क नहीं पहना था, जो कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

TRENDING NOW

इस घटना के अगले हफ्ते जब टीम इंडिया एडिलेड में थी, तो भारतीय खिलाड़ियों के एक समूह ने बाहर के एक रेस्ट्रां में नाश्ता किया था। अखबार की खबर के मुताबिक स्क्वाड के जो दो खिलाड़ी बाहर खाने से पहले पहले रेस्ट्रा के अंदर गए थे उन्होंने मास्क नहीं पहना नहीं हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इन दोनों की घटनाओ की जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि बोर्ड के मुताबिक दोनों घटनाएं मामूली उल्लंघन के अंतर्गत आती हैं और किसी भी खिलाड़ी को इसके लिए कोई सजा नहीं दी जाएगी।