India vs Australia: सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, पेसर उमेश यादव भी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा
Published On Dec 31, 2020, 10:52 AM IST
Last UpdatedDec 31, 2020, 10:52 AM IST
India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) 4 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उमेश मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) मैच में चोटिल हो गए थे.
उमेश अब भारत लौट रहे हैं. 33 वर्षीय इस पेसर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान पिंडली (Calf) की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा था. उमेश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टूर मैच और टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने कुल 39.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उनके नाम 4 विकेट आए.
Ind vs Aus: Umesh Yadav heads back to India
Read @ANI Story | https://t.co/usOCod6wHP pic.twitter.com/eWDsO8V5K0
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2020
एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में उमेश ने 3 विकेट चटकाए थे जबकि मेलबर्न में वह अपने चौथे ओवर में चोटिल हो गए थे. हालांकि इससे पहले वह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बर्न्स को आउट कर चुके थे.
अब सवाल ये उठता है कि उमेश की गैरमौजूदगी में किस पेसर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा? ऐसे में भारतीय टीम लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड से और बतौर नेट गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया में मौजूद खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है.
टी नटराजन को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका
संभव है कि उनमें से शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), नवदीप सैनी (Navdeep Saini)और टी नटराजन (T Natarajan) हो सकते हैं. सैनी टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा पहले से ही हैं जबकि शार्दुल और नटराजन बतौर नेट बॉलर ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं. ऐसे में इन्हें टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि नटराजन टेस्ट स्कॉड का हिस्सा नहीं हैं.
इससे पहले पेसर मोहम्मद शमी (Mohmmad Shami) भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 जनवरी 2021 से खेला जाएगा.