• Home
  • News
  • India vs australia virat kohli laud ajinkya rahane s century at melbourne test 4292739

India vs Australia: Ajinkya Rahane की शतकीय पारी के मुरीद हुए Virat Kohli, टि्वटर पर की तारीफ

कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी की जमकर प्रशंसा की है.

Edited By : India.com Staff |Dec 27, 2020, 02:53 PM IST

Published On Dec 27, 2020, 02:53 PM IST

Last UpdatedDec 27, 2020, 02:53 PM IST

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की गैर-मौजूदगी में खेले जा रहे मैच में शानदार शतक जमाकर भारत की स्थिति मजबूत कर दी है.

टीम इंडिया मैच के दूसरे दिन एक बार फिर मुश्किल में तब घिर गई थी, जब चेतेश्वर पुजारा के रूप में उसने 63 रन रन के योग पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था. इसके बाद रहाणे ने एक छोर को पूरा दिन संभाले रखा और शतक जड़कर भारत की स्थिति मजबूत कर दी है. अजिंक्य रहाणे की इस शानदार पारी की तारीफ कप्तान विराट कोहली ने भी की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान विराट कोहली सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद इसका हिस्सा नहीं हैं और अब वह पितृत्व अवकाश पर भारत लौट आए हैं. टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं. विराट ने उनकी इस कप्तानी पारी के लिए जमकर प्रशंसा की और उनके इस शतक को सर्वश्रेष्ठ करार दिया.

अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और (Ravindra Jadeja) रविंद्र जडेजा (40*) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी की. इससे भारत ने 5 विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है.

https://twitter.com/imVkohli/status/1343104074485358594?s=20

विराट कोहली भी अपने घर से इस मैच लुत्फ ले रहे हैं. उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, ‘हमारे लिए शानदार दिन. शुद्ध टेस्ट क्रिकेट अपने चरम पर. जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की ओर से बेशक बेहतरीन पारी.’

https://twitter.com/imVkohli/status/1342753190031212545?s=20

भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी. कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, ‘हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया.’

Editor's Pick