- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: Virat Kohli says he will never call Australian cricketers his friends
ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को कभी दोस्त नहीं कहूंगा: विराट कोहली
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धर्मशाला टेस्ट में हराकर 2-1 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत ली है।
Published On Mar 28, 2017, 01:59 PM IST
Last UpdatedMar 28, 2017, 01:59 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद पत्रकारों के सामने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि वह सोचते थे कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर उनके दोस्त हैं लेकिन अब वह इस बात पर कतई विश्वास नहीं करते। कोहली का मानना है कि ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों के साथ उनकी दोस्ती बदल चुकी है। कोहली ने कहा, “मुझे लगा था कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मेरे दोस्त है लेकिन अब ये गलत साबित हो चुका है। आप मुझे ऐसा दोबारा कहते हुए नहीं सुन पाएंगे।” भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कई झड़पों और विवादों से घिरे। दुर्भाग्य से कोहली इन सब बातों का केंद्र बिंदू रहे। कोहली को रांची टेस्ट में फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लगी थी, इसके बावजूद भी वह बल्लेबाजी करने आए लेकिन कुछ ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने उनकी चोट का मजाक उड़ाया।
हालांकि कोहली फिर भी शांति से बल्लेबाजी करते रहे लेकिन चौथे टेस्ट के फिटनेस टेस्ट में वह फेल हो गए। इस वजह से कोहली को धर्मशाला टेस्ट से बाहर होना पड़ा। इससे पहले कोहली को स्मिथ का डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से मदद लेना पसंद नहीं आया था। उन्होंने अंपायर से इस बात की शिकायत भी की थी पर बाद में बीसीसीआई ने मुद्दे को ज्यादा ना बढ़ाने का फैसला किया। कोहली ने आगे कहा कि अब ये टीम इंडिया विदेशी जमीन पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, “हमारी सबसे बड़ी चुनौती यहां से शुरू होने वाली है, अगर हम विदेशी सत्र में जीत हासिल करते हैं तो आप मेरे चेहरे पर और भी बड़ी मुस्कान देखेंगे।” [ये भी पढ़ें:आईपीएल 10 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली]
भारत का घरेलू सीजन इस सीरीज के साथ खत्म हो गया, इस पूरे घरेलू सीजन में भारत ने हर टीम पर दबाव बनाया। शुरुआत उन्होंने न्यूजीलैंड को 3-0 से हारकर की। इसके बाद इंग्लैंड को 4-0 से हराकर इतिहास रच दिया। फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े प्रतिद्वंदी को 2-1 से मात दी।