- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Australia: We are excited about Rohit coming back into the team, says Ajinkya Rahane
India vs Australia: रोहित की वापसी को लेकर उत्साहित हैं अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7-11 जनवरी के बीच खेलेगी।
Published On Dec 29, 2020, 10:21 AM IST
Last UpdatedDec 29, 2020, 10:21 AM IST
रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे (IANS)
एडिलेड में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की। जीत का श्रेय कप्तान रहाणे की बेहतरीन कप्तानी और उनकी 112 रनों को जाता है। जीत से खुश रहाणे ने मैच के बाद भारतीय फैंस को ये बताकर और भी बड़ी खुशखबरी दी कि रोहित शर्मा जल्द टीम में वापस लौटने वाले हैं, जिसके लिए वो काफी उत्साहित हैं।
मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद रहाणे ने कहा, “हम रोहित के वापस आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैंने कल ही उससे बात की, वो टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा है।”
एएनआई में छपी रिपोर्ट के मुताबित रोहित बुधवार को सिडनी से मेलबर्न रवाना होंगे, जहां वो टीम के साथ जुड़ेंगे। खबर के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सिडनी के बजाय मेलबर्न में खेला जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सिडनी में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों की वजह से ये फैसला ले सकता है।
INDvAUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में वापसी की
रहाणे ने रोहित के अलावा बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज उमेश यादव की बारे में भी बात कही। उन्होंने कहा, “उमेश की रिकवरी अच्छी जा रही है, मैंनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ इसका फैसला लेगा।”
उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट के दौरान मांसपेशियों में दर्द की वजह से खेल बीच में छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बयान जारी कर बताया था कि यादव की कॉफ मसल में दर्द की समस्या है, जिसके बाद वो मैच से बाहर हो गए थे। और अब उनके तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना कम है।