'सिर्फ विराट कोहली नहीं पूरी भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति तैयार है'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 04, 2018, 01:15 PM IST

Published On Dec 04, 2018, 01:15 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2018, 01:15 PM IST

Mitchell Marsh © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भले ही विराट कोहली चर्चा का केंद्र हो लेकिन ऑलराउंडर  मिशेल मार्श का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सभी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अचूक रणनीति बनाई है।

चार टेस्ट मैचों की सीरीज गुरूवार को एडिलेड ओवल में शुरू होगी। मार्श ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने रणनीति बना ली है और इस पर अमल करने पर ही पूरा फोकस रहेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि विराट महान खिलाड़ी है। हमने उसके लिए भी रणनीति बनाई है और उम्मीद है कि उस पर अमल कर सकेंगे। लेकिन अगर लोगों को लगता है कि हमने बाकी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना नहीं बनाई तो ऐसा सोचना बेवकूफी है।’’

मार्श ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी और नये चेहरों को देखकर इसे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका माना जा सकता है लेकिन मेजबान कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा, “इस बारे में काफी बात हो रही है लेकिन हम एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में मिलकर चुनौती का सामना करेंगे। हम कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।’’

ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान से भारतीय स्पिन चुनौती के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव शानदार स्पिनर है लेकिन इतिहास साक्षी है कि भारतीय स्पिनर यहां उतने कामयाब नहीं रहे जितने भारत में। लेकिन वे विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और हम उनका सामना करने के लिए तैयार है। ये रोचक मुकाबला होगा।’’

Editor's Pick