add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'ऑस्ट्रेलिया आने से पहले से चोटिल थे जडेजा, इसलिए पर्थ में नहीं खिलाया'

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले जडेजा के कंधे में जकड़न थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 23, 2018 1:28 PM IST

पर्थ टेस्ट में रविंद्र जडेजा को ना खिलाने की वजह से आलोचना झेल रही भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इसके असली कारण का खुलासा किया। कोच ने बताया कि जडेजा के कंधे में उस समय से जकड़न थी जब वो रणजी ट्राफी खेल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के चार दिन बाद उन्हें इंजेक्शन दिए गए थे। जडेजा की फिटनेस का मुद्दा हैरान करने वाला है क्योंकि पर्थ में दूसरे टेस्ट की 13 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल किया गया था। दूसरे टेस्ट के दौरान जडेजा मैदान पर फील्डिंग करते भी नजर आए।

पर्थ की हार पर आलोचना से भड़के शास्त्री, कहा ‘बाहर बैठकर बुराई करना आसान’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘जडेजा के साथ समस्या ये थी कि कंधे में जकड़ने के कारण ऑस्ट्रेलिया आने के चार दिन बाद उन्होंने इंजेक्शन लिया था। इसका असर होने में कुछ समय लगा। जब वो भारत में था तब भी उसके कंधे में जकड़न थी लेकिन इसके बाद भी वो घरेलू क्रिकेट खेला। यहां आने के बाद उसने एक बार फिर यही परेशानी महसूस की और उसे इंजेक्शन दिया गया।’’

शास्त्री ने इस बयान में से सवाल उठने लगे हैं कि क्या 100 प्रतिशत फिट नहीं होने के बावजूद खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लाया गया। कोच ने स्वीकार किया कि जडेजा के उबरने में उम्मीद से अधिक समय लगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें (जडेजा के उबरने में) उम्मीद से अधिक समय लगा और हम सतर्कता बरतना चाहते थे। आप ये नहीं चाहते कि पांच या 10 ओवर फेंकने के बाद कोई गेंदबाज बाहर हो जाए। इसलिए अगर पर्थ की बात करें तो हमें लगता है कि वो 70 से 80 प्रतिशत फिट था और हम दूसरे टेस्ट में उसे लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। अगर वो यहां (मेलबर्न में) 80 प्रतिशत फिट हुआ तो वो खेलेगा।’’

बॉक्सिंग डे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन के खेलने पर संशय, जडेजा भी चोटिल

शास्त्री ने कहा कि फिटनेस चिंता की बात है। रोहित शर्मा पीठ की चोट से उबर गए हैं और नेट अभ्यास शुरू कर दिया है।मुख्य कोच ने कहा, ‘‘रोहित शर्मा काफी अच्छा लग रहा है और उसने काफी सुधार किया है लेकिन हम देखेंगे कि वे कल कैसा करता है। आज वो अच्छा लग रहा है। हार्दिक पंड्या फिट है।’’

शास्त्री हालांकि ये खुलासा नहीं करना चाहते कि पांड्या प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे या नहीं क्योंकि उन्होंने चोट से वापसी के बाद सिर्फ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। उन्होंने कहा, ‘‘पांड्या के यहां आने से आपको विकल्प मिला है (पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का)। लेकिन वो काफी प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है। चोट के बाद वो सिर्फ एक मैच खेला है इसलिए उसके खेलने पर फैसला करने से पहले हमें काफी सतर्कता बरतनी होगी।’’