अपने बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहने के कोहली के फैसले का सम्मान करना होगा: CA सीईओ हॉकले

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर भारत लौट आएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 10, 2020, 12:17 PM IST

Published On Nov 10, 2020, 12:17 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2020, 12:17 PM IST

विराट कोहली (IANS)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक हॉकली ने मंगलवार को कप्तान विराट कोहली के भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के तीन मैचों से नाम वापस लेने के फैसले पर कहा कि वो भारतीय कप्तान के फैसले का सम्मान करते हैं।

कप्तान कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे के जन्म की उम्मीद है। और इसी वजह से कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट के बाद घर लौटने की इजाजत मांगी थी, जो कि बोर्ड ने उन्हें दे दी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली की अनुपस्थिति में घरेलू टीम ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की संभावना और बढ़ गई है। हालांकि कोहली जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी के सीरीज से नाम वापस लेने से ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगा है। लेकिन सीए सीईओ हॉकले का कहना है कि इससे खास फर्क नहीं पड़ेगा।

IND vs AUS: विराट कोहली को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के बीच में मिली छुट्टियां, पिता बनने वाले हैं भारतीय कप्‍तान

एसईएन रेडियो से बातचीत में हॉकले ने कहा, “जब उन्होंने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था, तभी इसकी (कोहली के सीरीज ना खेलने की) संभावना थी। हम इसे लेकर उत्साहित हैं कि विराट तीन वनडे और तीन टी20 और भारत के खिलाफ हमारे पहले डे-नाइट टेस्ट के लिए आ रहा है और हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि वो अपने पहले बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहना चाहता है।”

हालांकि हॉकले ने माना कि फैंस के लिए कोहली का ना रहना बेहद निराशाजनक होगा। उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर वो खेल का बड़ा सुपरस्टार है। हम 10 में से सात मैचों के लिए उसके यहां आने का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आपके पास दोनों टीमों की ओर से खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीती पिछली सीरीज का भी हिस्सा थे। खेलने के लिए बहुत कुछ होगा, ये एक दिलचस्प सीरीज होगी।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा टेस्ट टीम में शामिल, टी20, वनडे सीरीज में करेंगे आराम

क्या कोहली बीच सीरीज में वापसी कर सकते हैं?, इस सवाल पर हॉकले ने कहा, “मुझे लगता है ये चुनौतीपूर्ण होगा। जाहिर है कि हमारे पास 14 दिन के अनिवार्य क्वारेंटीन है। तार्किक रूप से ये बहुत अधिक मुश्किल है और क्रूर होने के कारण ये सामान्य से बहुत कठिन है।”

तय शेड्यूल के मुताबित भारतीय टीम 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। जहां खिलाड़ी सिडनी में रुकेंगे और अनिवार्य कोरोना टेस्ट के निगेटिव आने के बाद अगले दिन से ही अभ्यास शुरू कर सकेंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होगी।

Editor's Pick