महेंद्र सिंह धोनी हमसे मैच दूर लेकर चले गए- एरोन फिंच
फिंच ने कहा, ‘‘धोनी मैच हमसे दूर ले गए। भारत को इसका श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छा खेल दिखाया।’’
Published On Jan 15, 2019, 07:26 PM IST
Last UpdatedJan 15, 2019, 07:26 PM IST
MS Dhoni slammed an unbeaten 55 off 54 balls after Virat Kohli laid the foundation for India’s series-levelling six-wicket victory over Australia in the second ODI with a fluent century. @ PTI
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि आज वह अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे।
विराट कोहली (104) की शतकीय पारी के बाद धोनी ने 54 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से तीन मैचों की सीरीज को भारत 1-1 से बराबर करने में सफल रहा।
पढ़ें:- सबसे बड़े मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्राइक रेट में नंबर वन
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें इस टीम का हिस्सा होना चाहिए। आज एमएस (धोनी) उस अंदाज में दिखे जिसके लिए जाने जाते हैं। वह खेल की स्थिति का आकलन शानदार तरीके से करते हैं। वह मैच को आखिर तक ले जाते हैं, जहां सिर्फ वही जानते है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा हैं। वह अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेलने का माद्दा रखते हैं।’’
कोहली भारतीय टीम को 299 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके लेकिन धोनी और दिनेश कार्तिक (14 गेंद में 25 रन) ने 57 रन की अटूट साझेदारी कर चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
देखिए, एडिलेड वनडे में धोनी की बिजली सी तेजी, कैसे उड़ाई गिल्ली
उन्होंने कहा, ‘‘आप खुद को प्रोत्साहित करने के लिए छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हो और फिर लय हासिल कर लेते हो और मैं यहीं करने की कोशिश कर रहा था।’’
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा, ‘‘जब आप भारतीय टीम जैसी बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ खेलते है तो आपको पता होता है कि लगातार अंतराल पर विकेट लेना जरूरी है और धोनी भी मैच हमसे दूर ले गए। भारत को इसका श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छा खेल दिखाया।’’