भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए एडिलेड की पिच में नहीं होगा कोई बदलाव: क्यूरेटर

एडिलेड ओवल के क्यूरेटर डेमियन हफ़ का कहना है कि वो पिच में कुछ नया बदलाव नहीं करेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 02, 2018, 01:52 PM IST

Published On Dec 02, 2018, 01:52 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2018, 01:52 PM IST

Adelaide (Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में होने वाले पहले टेस्ट मैच में घरेलू टीम को जानी पहचानी पिच ही मिलने की संभावना है। दरअसल एडिलेड के पिच क्यूरेटर डेमियन हफ़ का कहना है कि वो टेस्ट मैच के पहले पिच में कोई खास नया बदलाव नहीं करेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक डेमियन ने कहा, “हम कुछ अलग नहीं करेंगे। तैयारी समान ही रहेगी। फर्क केवल इतना होगा कि कवर्स जल्दी हट जाएंगे और हम जल्दी काम शुरू करेंगे। हम शील्ड लेवल पर गुलाबी गेंद और लाल गेंद के क्रिकेट के लिए समान तैयारी करते हैं। एक बराबरी का मुकाबला देखने के लिए जरूरी है कि पिच पर थोड़ी घास छोड़ दी जाय, जिससे बल्ले और गेंद के बीच संतुलन रहे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि शुरुआत में एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला पहले टेस्ट मैच डे-नाइट होने वाला था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई को मना नहीं पाई। भारतीय क्रिकेट टीम में अभी तक गुलाबी गेंद के साथ एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में विदेशी हालातों में, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ शुरुआत करना बोर्ड को सही विचार नहीं लगा।

Editor's Pick