पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने कप्तान कोहली को दी ये सलाह

विराट कोहली की कप्तानी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने एक सलाह दी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 12, 2018, 10:52 AM IST

Published On Dec 12, 2018, 10:52 AM IST

Last UpdatedDec 12, 2018, 10:52 AM IST

Virat Kohli and R Ashwin @Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हराकर सीरीज का आगाज जीत से किया है। यह पहला मौका है जबकि टीम इंडिया ने किसी विदेशी दौरे पर टेस्ट सीरीज में जीत से शुरुआत की है। इस जीत के बाद भी कोहली की कप्तानी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने एक सलाह दी है।

भारतीय टीम ने एडिलेड में चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 31 रन से जीता। इस एक जीत के साथ ही विराट कोहली एशिया के ऐसे पहले कप्तान बन गए जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता हो। विराट ने कप्तानी में नया इतिहास रचा है लेकिन पूर्व कंगारू कप्तान कोहली की कप्तानी से खुश नहीं हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-  15 साल बाद भारत ने एडिलेड में जीता टेस्ट

इयान चैपल ने क्रिकइंफो पर कोहली की कप्तानी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उनको अच्छा कप्तान माना लेकिन साथ ही खामियां भी गिना दी।

चैपल ने कहा, ”कोहली एक अच्छे कप्तान हैं लेकिन फील्ड सेटिंग करने के लिए उनको अभी भी काफी सीख की जरूरत है। जैसे की आप अगर फील्ड को फैला देते हैं तो फिर बल्लेबाजों को सिंगल लेने में आसानी होती है। ऐसा करने के बाद वह बहुत जल्दी सेट हो जाते हैं।”

पढ़ें:- एडिलेड में जीत हासिल कर एशिया के ‘महान’ कप्तान बने कोहली

चैपल ने आगे कहा, किसी भी बल्लेबाज को अगर आप शुरुआत में ही सिंगल लेने का मौका दे देते हैं तो वह सेट हो जाता है। आपको उनपर पारी की शुरुआत से ही दबाव बनाना चाहिए।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आई टीम से कोहली के टीम की तुलना मेजबान टीम से करते हुए चैपल ने कहा, यह भारतीय काफी आक्रमक है लेकिन साल 2000 में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी नहीं। वो टीम इससे कहीं ज्यादा आक्रमक थी।

Editor's Pick